रायपुर, 02 सितंबर 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के छत्तीसगढ़ आगमन पर राज्यपाल रमेन डेका ने स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर में उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित प्रदेश के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।
उपराष्ट्रपति के रायपुर आगमन के अवसर पर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी उनका स्वागत किया।

रायपुर एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का भव्य स्वागत, राज्यपाल रमेन डेका समेत कई मंत्री रहे मौजूद
इसी क्रम में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल, वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा तथा राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने भी उपराष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया।
इसके अलावा कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, सुनील सोनी एवं मोती लाल साहू, जनप्रतिनिधि अशोक बजाज तथा प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का स्वागत किया।
इस दौरान मुख्य सचिव विकासशील और पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
उपराष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर विमानतल परिसर में गरिमामय एवं आत्मीय वातावरण रहा। राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ आगमन पर शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़े..नवा रायपुर में NMIMS कैंपस की राह साफ, उच्च शिक्षा को मिलेगी नई दिशा
और अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहें भोलूचंद.कॉम
