Hembati Nag wins Bronze Medal in National Judo Championship Chandigarh
Featurelatestखेलछत्तीसगढ़रायपुर

राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: हेमबती नाग ने जीता कांस्य पदक

by Bholuchand News June 12, 2026
written by Bholuchand News

रायपुर, 12 जून 2026

छत्तीसगढ़ की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। इसी कड़ी में आकांक्षी जिला कोंडागांव की युवा खिलाड़ी हेमबती नाग ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए चंडीगढ़ में आयोजित ओपन नेशनल जूडो प्रतियोगिता के 40 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग तथा छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा कोंडागांव में संचालित बालिका गृह की खिलाड़ी हेमबती ने प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह सफलता अर्जित की। उनके बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

हेमबती की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की बेटियों को यदि उचित अवसर, मार्गदर्शन और संसाधन मिलें तो वे राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं। उनकी सफलता ने न केवल कोंडागांव बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व का अवसर दिया है।

बालिका गृह प्रबंधन ने बताया कि हेमबती लगातार मेहनत और नियमित अभ्यास के दम पर इस मुकाम तक पहुंची हैं। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान के सहयोग से उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

हेमबती की इस उपलब्धि से बालिका गृह की अन्य बालिकाओं में भी खेलों के प्रति नया उत्साह और आत्मविश्वास पैदा हुआ है। यह सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है और उन्हें बड़े सपने देखने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने हेमबती नाग को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

June 12, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestTumblrVKWhatsappEmail
Newer Posts
Older Posts
  • sirpur-unesco-tentative-list-world-heritage-chhattisgarh
    सिरपुर यूनेस्को की अस्थायी विश्व धरोहर सूची में शामिल, छत्तीसगढ़ की प्राचीन नगरी को वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा कदम
  • chhattisgarh-hockey-league-raipur-2026.jpg
    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का भव्य आगाज, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा दिग्गजों से सीखने का मौका
  • urban-challenge-fund-chhattisgarh-vishnu-deo-sai.jpg
    अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • rowghat-train-service-bastar-rail-connectivity-2026.jpg
    79 साल का इंतजार खत्म: रावघाट पहुंची ट्रेन, बस्तर में रेल कनेक्टिविटी के नए युग की शुरुआत
  • urmila-memorial-hospital-free-fibroscan-epilepsy-camp-raipur
    दशहरा पर उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल की स्वास्थ्य सेवा पहल, फाइब्रोस्कैन की निशुल्क जांच; 23 अक्टूबर को मिर्गी रोगियों के लिए विशेष शिविर

फॉलो करें

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Whatsapp

फ़िल्मी जगत

  • हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, 2 करोड़ की फिल्म ने पार किया ₹60 करोड़ का आंकड़ा; सीक्वल की भी तैयारी

  • Dhurandhar Collection: ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर राज, ₹831 करोड़ के साथ बनी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

  • Dharmendra passes away: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन, बेटे सनी देओल ने दी मुखाग्नि

  • धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज, डॉक्टरों की टीम निगरानी में

  • कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर आया नन्हा राजकुमार, फैंस ने दी बधाइयां

Categories

  • Feature
  • latest
  • Uncategorized
  • कृषि
  • कैरियर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब
  • ज्योतिष
  • तकनीक
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रायपुर
  • लाइफ़स्टाइल
  • लेख
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

About Us

Bholuchand.com आपका अपना डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। यहाँ आपको मिलती है हर वो खबर जो आपके लिए ज़रूरी है – चाहे वह स्थानीय मुद्दे हों, देश-दुनिया की ताज़ा हलचल हो या फिर शिक्षा, स्वास्थ्य और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। हमारी कोशिश है कि हम आपको सटीक, निष्पक्ष और आसान भाषा में खबरें दें ताकि आप हर घटना को अच्छी तरह समझ सकें।

Facebook Twitter Youtube Linkedin Instagram Whatsapp

सिरपुर यूनेस्को की अस्थायी विश्व धरोहर सूची में शामिल, छत्तीसगढ़ की प्राचीन नगरी को वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा कदम

October 22, 2026

Recent Articles

दूध से लेकर आइसक्रीम तक सब कुछ हुआ सस्ता, मदर डेयरी का बड़ा फैसला
September 17, 2025
सोनू सूद और युवराज सिंह को ED का समन: 1xBet सट्टेबाज़ी केस में पूछताछ के लिए किया तलब
September 16, 2025
पुलिस में 7500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू: 10वीं-12वीं पास युवा जल्द करें अप्लाई
September 16, 2025

Featured

सिरपुर यूनेस्को की अस्थायी विश्व धरोहर सूची में शामिल, छत्तीसगढ़ की प्राचीन नगरी को वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा कदम
October 22, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का भव्य आगाज, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा दिग्गजों से सीखने का मौका
October 21, 2026
अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
October 21, 2026

© 2025 Bholuchand.com | All rights reserved | A platform bringing you news from local roots to global headlines.

  • Home
  • About
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Terms & Conditions
Grand Launch of Bholu Chand

Bholuchand News | Latest News | Breaking News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • जॉब
  • कैरियर
  • खेल
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस

WhatsApp us