Free Eye Checkup and Spectacles Distribution Camp at District Sainik Kalyan Board Raipur
Featurelatestछत्तीसगढ़रायपुरस्वास्थ्य

भूतपूर्व सैनिकों और आश्रितों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का सफल आयोजन

by Bholuchand News June 12, 2026
written by Bholuchand News

रायपुर, 12 जून 2026
भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के स्वास्थ्य और कल्याण को समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय, घड़ी चौक रायपुर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर ए.एस.जी. आई हॉस्पिटल रायपुर के सहयोग से आशा देवी रेखचंद लूनिया चेरिटेबल ट्रस्ट एवं पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।

प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक चले इस स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिवारजनों एवं अन्य लाभार्थियों ने भाग लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा नेत्र परीक्षण कर जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया।
आयोजकों के अनुसार शिविर में लगभग 100 लोगों की आंखों की जांच की गई और आवश्यकतानुसार पात्र हितग्राहियों को चश्मे उपलब्ध कराए गए। इस पहल का उद्देश्य पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और नेत्र संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।o

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुदीप जैन, मैनेजिंग ट्रस्टी, आशा देवी रेखचंद लूनिया चेरिटेबल ट्रस्ट रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में डॉ. कविता कुंभज (डायरेक्टर एवं सीईओ, पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन), सुश्री प्रिया गुप्ता, डॉ. रात्रि लहरी, श्री राहुल कुंभज, श्री अनिल कुमार शर्मा (सेवानिवृत्त), जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री रूपेंद्र साहू (रिटायर्ड नेवी ऑफिसर) तथा सार्थक जैन उपस्थित रहे।
शिविर के सफल संचालन में श्री शोभराम पटेल और एएसजी आई हॉस्पिटल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के संचालन और समन्वय में श्री पीयूष जैन, सार्थक जैन, प्रिया गुप्ता, राहुल कुंभज एवं डॉ. रात्रि लहरी का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में रानी राजपूत, शोभा चौधरी, डॉ. ज्योति देवांगन सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
शिविर के समापन अवसर पर सभी अतिथियों एवं आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एएसजी आई हॉस्पिटल, सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सकीय टीम और उपस्थित लाभार्थियों के प्रति आभार जताया। साथ ही भविष्य में भी समाजहित एवं जनकल्याण से जुड़े ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन का संकल्प व्यक्त किया गया।

June 12, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestTumblrVKWhatsappEmail
Newer Posts
Older Posts
  • sirpur-unesco-tentative-list-world-heritage-chhattisgarh
    सिरपुर यूनेस्को की अस्थायी विश्व धरोहर सूची में शामिल, छत्तीसगढ़ की प्राचीन नगरी को वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा कदम
  • chhattisgarh-hockey-league-raipur-2026.jpg
    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का भव्य आगाज, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा दिग्गजों से सीखने का मौका
  • urban-challenge-fund-chhattisgarh-vishnu-deo-sai.jpg
    अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • rowghat-train-service-bastar-rail-connectivity-2026.jpg
    79 साल का इंतजार खत्म: रावघाट पहुंची ट्रेन, बस्तर में रेल कनेक्टिविटी के नए युग की शुरुआत
  • urmila-memorial-hospital-free-fibroscan-epilepsy-camp-raipur
    दशहरा पर उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल की स्वास्थ्य सेवा पहल, फाइब्रोस्कैन की निशुल्क जांच; 23 अक्टूबर को मिर्गी रोगियों के लिए विशेष शिविर

फॉलो करें

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Whatsapp

फ़िल्मी जगत

  • हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, 2 करोड़ की फिल्म ने पार किया ₹60 करोड़ का आंकड़ा; सीक्वल की भी तैयारी

  • Dhurandhar Collection: ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर राज, ₹831 करोड़ के साथ बनी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

  • Dharmendra passes away: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन, बेटे सनी देओल ने दी मुखाग्नि

  • धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज, डॉक्टरों की टीम निगरानी में

  • कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर आया नन्हा राजकुमार, फैंस ने दी बधाइयां

Categories

  • Feature
  • latest
  • Uncategorized
  • कृषि
  • कैरियर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब
  • ज्योतिष
  • तकनीक
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रायपुर
  • लाइफ़स्टाइल
  • लेख
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

About Us

Bholuchand.com आपका अपना डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। यहाँ आपको मिलती है हर वो खबर जो आपके लिए ज़रूरी है – चाहे वह स्थानीय मुद्दे हों, देश-दुनिया की ताज़ा हलचल हो या फिर शिक्षा, स्वास्थ्य और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। हमारी कोशिश है कि हम आपको सटीक, निष्पक्ष और आसान भाषा में खबरें दें ताकि आप हर घटना को अच्छी तरह समझ सकें।

Facebook Twitter Youtube Linkedin Instagram Whatsapp

सिरपुर यूनेस्को की अस्थायी विश्व धरोहर सूची में शामिल, छत्तीसगढ़ की प्राचीन नगरी को वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा कदम

October 22, 2026

Recent Articles

Job Vacancy : ड्राइवर और श्रमिक पदों पर 1743 भर्तियां, वेतन 60 हजार तक, 10वीं पास करें आवेदन
September 19, 2025
पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन द्वारा “पारस रत्न शिक्षक सम्मान” समारोह का कल दोपहर 12 बजे आयोजन
September 19, 2025
ओजोन परत का क्षरण: मानव की उपयोगवादी प्रवृत्ति और भोगवादी जीवनशैली का दुष्परिणाम
September 18, 2025

Featured

सिरपुर यूनेस्को की अस्थायी विश्व धरोहर सूची में शामिल, छत्तीसगढ़ की प्राचीन नगरी को वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा कदम
October 22, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का भव्य आगाज, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा दिग्गजों से सीखने का मौका
October 21, 2026
अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
October 21, 2026

© 2025 Bholuchand.com | All rights reserved | A platform bringing you news from local roots to global headlines.

  • Home
  • About
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Terms & Conditions
Grand Launch of Bholu Chand

Bholuchand News | Latest News | Breaking News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • जॉब
  • कैरियर
  • खेल
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस

WhatsApp us