Saturday, April 26, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
HomeदेशMahakumbh 2025: राष्ट्रपति ने महाकुंभ में डुबकी लगाई: सूर्य को दिया अर्घ्य

Mahakumbh 2025: राष्ट्रपति ने महाकुंभ में डुबकी लगाई: सूर्य को दिया अर्घ्य

Mahakumbh 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को महाकुंभ पहुंचीं, जहां उन्होंने संगम में 3 डुबकी लगाई और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। स्नान से पहले, उन्होंने मां गंगा को पुष्प अर्पित किए और मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन और आरती की।

इसके बाद, राष्ट्रपति लेटे हनुमान मंदिर गईं, जहां उन्होंने आरती की, और फिर अक्षयवट धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ थे।

read more : पीएम मोदी ने छात्रों को दिया एग्जाम टिप्स, फिटनेस मंत्र और लीडरशिप को लेकर दी कुछ आसान टिप्स

Mahakumbh में स्नान करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति :

Mahakumbh 2025: राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, जहां उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसके बाद, वह अरैल पहुंचीं, फिर बोट से संगम तक पहुंचीं और स्नान किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम चार बजे तक प्रयागराज में रहेंगी। वह देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं जिन्होंने महाकुंभ में स्नान किया। इससे पहले, 1954 में देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में स्नान किया था।

10

Bholuchand Desk
Bholuchand Deskhttps://bholuchand.com/
"राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा जगत, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखना, एवं पाठकों को ताजगी और सटीकता के साथ सूचना प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य है।"
रिलेटेड आर्टिकल
- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!