सरकार ने रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। देशभर में अब सभी घरेलू एलपीजी कनेक्शन के लिए e-KYC अनिवार्य कर दी गई है। अगर आपने समय पर यह प्रक्रिया पूरी नहीं की, तो आपकी गैस सिलेंडर की डिलीवरी रुक सकती है और सब्सिडी भी बंद हो सकती है।
क्या है यह नया नियम?
-
सभी LPG उपभोक्ताओं को 15 अगस्त 2025 तक e-KYC कराना अनिवार्य होगा।
-
तय समय सीमा तक e-KYC नहीं कराने पर, उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं मिलेगी।
-
यह नियम इंडेन, भारत गैस और HP गैस – तीनों कंपनियों पर लागू होगा।
क्यों जरूरी है e-KYC?
-
फर्जी नामों पर चल रहे कनेक्शन बंद होंगे।
-
सब्सिडी का पैसा सही व्यक्ति तक पहुंचेगा।
-
वितरण प्रणाली ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बनेगी।
-
सरकार को गैस कनेक्शन की डिजिटल ट्रैकिंग में आसानी होगी।
कैसे करें e-KYC?
ऑनलाइन प्रक्रिया:
-
अपनी गैस कंपनी की वेबसाइट या ऐप खोलें।
-
e-KYC का विकल्प चुनें।
-
अपना आधार नंबर डालें और OTP से वेरीफिकेशन करें।
-
ज़रूरत पड़ी तो फेस ऑथेंटिकेशन भी किया जाएगा।
ऑफलाइन प्रक्रिया:
-
अपने नजदीकी गैस एजेंसी या डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर जाएं।
-
आधार कार्ड और ग्राहक संख्या साथ ले जाएं।
-
वहां मौजूद कर्मचारी e-KYC प्रक्रिया पूरी कर देंगे।
किन राज्यों में पहले शुरू हो रही प्रक्रिया?
पहले चरण में यह अभियान उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में तेज़ी से चलाया जा रहा है क्योंकि इन राज्यों में सब्सिडी पाने वालों की संख्या सबसे अधिक है।
क्या होगा अगर समय पर e-KYC न हुआ?
-
गैस सिलेंडर की डिलीवरी 15 अगस्त 2025 के बाद रोकी जा सकती है।
-
LPG सब्सिडी अस्थायी रूप से बंद हो सकती है।
-
e-KYC पूरा होते ही सभी सेवाएं फिर से चालू हो जाएंगी।

