भारतीय सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है। इंडियन आर्मी ने अग्निवीर और JCO/OR भर्ती 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (Army CEE 2026) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सेना की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 फरवरी 2026 से शुरू की जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकेंगे आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत 8वीं, 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों को अलग-अलग कैटेगरी के पदों पर चयन का अवसर मिलेगा।
पदवार शैक्षणिक योग्यता
अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)
उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है, जिसमें न्यूनतम 45% अंक होने चाहिए। ड्राइविंग लाइसेंस धारकों को ड्राइवर कैटेगरी में प्राथमिकता दी जाएगी।
अग्निवीर टेक्निकल
इस पद के लिए 12वीं (PCM) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। कुल मिलाकर 50% अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक होना चाहिए।
क्लर्क / स्टोरकीपर टेक्निकल
12वीं कक्षा में 60% अंक अनिवार्य हैं। साथ ही इंग्लिश, मैथ्स और अकाउंट्स/बुक कीपिंग विषयों में न्यूनतम 50% अंक जरूरी हैं।
अग्निवीर ट्रेड्समैन
8वीं या 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सभी विषयों में न्यूनतम 33% अंक होना अनिवार्य है।
मिलिट्री पुलिस
इस पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार पात्र होंगे, जिनके कम से कम 45% अंक हों। आयु सीमा 17.5 वर्ष से 21 वर्ष निर्धारित की गई है।
Army CEE 2026: आवेदन शुल्क
Army Common Entrance Exam 2026 के लिए आवेदन करने पर सभी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹250 आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकेगा।
चयन प्रक्रिया के चरण
अग्निवीर भर्ती 2026 में चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा—
कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE)
शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test)
मेडिकल परीक्षण
फाइनल मेरिट लिस्ट
सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

