सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने विभिन्न विभागों में कार्यकारी (Executive) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कंपनी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 70 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड, भारत सरकार के अधीन एक मिनीरत्न श्रेणी-1 सार्वजनिक उपक्रम है, जो खनन और तांबा उत्पादन के क्षेत्र में कार्यरत है।
इन विभागों में होगी भर्ती
भर्ती प्रक्रिया के तहत खनन, भूविज्ञान, पर्यावरण प्रबंधन, सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवा, विद्युत, इंस्ट्रूमेंटेशन, मैकेनिकल, सिविल, सिस्टम्स, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, मानव संसाधन (HR), वित्त, कॉर्पोरेट संचार तथा सामग्री एवं संविदा (M&C) सहित विभिन्न विभागों में पद भरे जाएंगे।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रारंभ : 5 जून 2026 (सुबह 11 बजे)
आवेदन की अंतिम तिथि : 25 जून 2026 (रात्रि 12 बजे तक)
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।
योग्यता एवं आयु सीमा
प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा तथा आरक्षण संबंधी नियम अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन अवश्य पढ़ने की सलाह दी गई है।
कहां देखें पूरी जानकारी
उम्मीदवार भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता, अनुभव, वेतनमान और आरक्षण नियमों की जानकारी हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।
फर्जी नियुक्ति पत्रों से सावधान
इधर महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ ने भी आम नागरिकों को आगाह किया है कि “मिशन वात्सल्य” योजना के नाम पर जारी किए जा रहे फर्जी नियुक्ति पत्रों और कॉल्स से सावधान रहें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी नियुक्तियां निर्धारित शासकीय प्रक्रिया के तहत पारदर्शी तरीके से की जाती हैं। किसी भी संदिग्ध सूचना की पुष्टि केवल सरकारी वेबसाइटों से ही करें।
महत्वपूर्ण वेबसाइट
www.hindustancopper.com
हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड में कार्यकारी पदों पर भर्ती, 25 जून तक करें आवेदन
100K
previous post

