Sunday, June 15, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
Homeछत्तीसगढ़अबूझमाड़ मुठभेड़ में DRG का हेड कांस्टेबल शहीद,  नक्सली एंबुश में फंसे...

अबूझमाड़ मुठभेड़ में DRG का हेड कांस्टेबल शहीद,  नक्सली एंबुश में फंसे जवान 

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान नारायणपुर डीआरजी के एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गए हैं। वहीं कुछ अन्य जवानों के घायल होने की जानकारी निकल कर आ रही हैं। नक्सलियों के एंबुश में जवानों के फंसे रहने की जानकारी भी मिल रही है। नारायणपुर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि नक्सलियों की घेराबंदी के लिए बुधवार से DRG और BSF की संयुक्त पार्टी अबूझमाड़ क्षेत्र के पुलिस स्टेशन सोनपुर और कोहकामेटा के सीमावर्ती क्षेत्र मे रवाना हुई हैं। गुरुवार दोपहर एक बजे से संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर कई बार मुठभेड़ हुई।

नक्सलियों से भीषण लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए प्रधान आरक्षक :

मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों से भीषण लड़ाई लड़ते हुए DRG नारायणपुर के  प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी  गंभीर चोट के वजह से मौके पर ही  शहीद हो गए।शहीद जवान बिरेंद्र कुमार सोरी 2010 में  नारायणपुर जिला बल में आरक्षक के पद में भर्ती हुए थे और 2018 में नक्सल ऑपरेशन में वीरतापूर्ण कार्य के लिए क्रम से पूर्व प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए थे। नक्सल विरोधी गश्त एवं सर्च अभियान अभी जारी है। शहीद जवान बिरेंद्र कुमार सौरी नरहरपुर, कांकेर के निवासी हैं। 2010 में आरक्षकके पद में भर्ती हुए थे।

प्रमोशन के बाद वे प्रधान आरक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे थे। नारायणपुर जिले में अब तक 44 माओवादी मारे गए है। 38 माओवादियों की गिरफ्तारी और 14 माओवादी द्वारा आत्मसमर्पण किया गया हैं।

Bholuchand Desk
Bholuchand Deskhttps://bholuchand.com/
"राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा जगत, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखना, एवं पाठकों को ताजगी और सटीकता के साथ सूचना प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य है।"
रिलेटेड आर्टिकल
- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!