Saturday, April 26, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
Homeछत्तीसगढ़उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य अलंकरण, सम्मान एवं पुरस्कारों के लिए...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य अलंकरण, सम्मान एवं पुरस्कारों के लिए चयनितों के नामों की घोषणा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस में राज्य अलंकरण, सम्मान और पुरस्कारों के लिए चयनित व्यक्तियों और संस्थाओं के नामों की घोषणा की।

राज्य शासन के 16 विभागों द्वारा 35 अलंकरण, सम्मान और पुरस्कार दिए जा रहे हैं। इसके लिए चार संस्थाओं एवं 38 व्यक्तियों का चयन किया गया है।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 6 नवम्बर को नया रायपुर में राज्योत्सव के समापन समारोह में ये पुरस्कार और सम्मान प्रदान करेंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य शासन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से राज्य अलंकरण, सम्मान एवं पुरस्कारों के लिए चयनित सभी व्यक्तियों और संस्थाओं को बधाई दी है।

Bholuchand Desk
Bholuchand Deskhttps://bholuchand.com/
"राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा जगत, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखना, एवं पाठकों को ताजगी और सटीकता के साथ सूचना प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य है।"
रिलेटेड आर्टिकल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!