रायपुर। DAC Academy द्वारा आयोजित “DAC Academy Achiever Award Ceremony 2026” इस वर्ष विशेष और प्रेरणादायी होने जा रहा है। कार्यक्रम में परमवीर चक्र से सम्मानित भारत के वीर सैनिक कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करेंगे।
यह भव्य सम्मान समारोह रविवार, 24 मई 2026 को रायपुर स्थित दीन दयाल ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा।
समारोह में अब तक चयनित एवं विभिन्न क्षेत्रों में क्वालिफाइड विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव के करकमलों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, उत्कृष्ट प्रदर्शन और सफलता को सम्मान देना है। साथ ही अभिभावकों के सहयोग और समर्पण को भी विशेष रूप से सराहा जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रेरणादायी मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा, जिससे उनमें आत्मविश्वास, राष्ट्रसेवा की भावना और भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच को और मजबूती मिलेगी।
DAC Academy परिवार ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है, ताकि यह समारोह और अधिक सफल एवं यादगार बन सके।
कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
DAC Academy Achiever Award Ceremony 2026 में शामिल होंगे परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव
24 मई को रायपुर के दीन दयाल ऑडिटोरियम में होगा भव्य सम्मान समारोह, चयनित विद्यार्थियों और अभिभावकों को किया जाएगा सम्मानित
2

