Monday, June 16, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
Homeछत्तीसगढ़रायपुरनिगम के कर्मचारी-अधिकारी सामूहिक हड़ताल पर : पूरी तरह किया काम बंद,...

निगम के कर्मचारी-अधिकारी सामूहिक हड़ताल पर : पूरी तरह किया काम बंद, लोगों को हो रही परेशानी, ये है 6 सूत्रीय मांग

रायपुर: रायपुर की नगर निगम अधिकारी कर्मचारी आज एक दिवसीय हड़ताल पर है। नगर निगम में प्लेसमेंट के कर्मचारियों को निगम से सीधे भुगतान समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर निगम कर्मचारियों द्वारा आज हड़ताल की जा रही है। आज निगम दफ्तर आने वाली आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा क्योंकि नगर निगम अधिकारी कर्मचारी ने पूरी तरह काम बंद कर दिया है।

ये है 6 सूत्रीय मांग:

निगम कर्मचारियों ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपने के बाद नगर निगम के गेट पर ही खड़े होकर नारेबाजी करना शुरू कर दी। रायपुर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ नगरी निकायों में महीने की एक तारीख को वेतन भुगतान ट्रेज़री से, अन्य विभागों की तरह ओल्ड पेंशन योजना, मृतक कर्मचारियों के परिवारों को जल्द अनुकंपा नियुक्ति, नियमित कर्मचारियों को समय सीमा में पदोन्नति, प्लेसमेंट कर्मचारियों को नगरी निकाय से वेतन भुगतान समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आज धरना प्रदर्शन दिया जा रहा है। निगम कर्मचारियों का कहना है की अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।

Bholuchand Desk
Bholuchand Deskhttps://bholuchand.com/
"राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा जगत, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखना, एवं पाठकों को ताजगी और सटीकता के साथ सूचना प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य है।"
रिलेटेड आर्टिकल
- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!