Home » JEE Main के एग्जाम पैटर्न में बदलाव; वैकल्पिक प्रश्न खत्म, तो जानिए अब कैसा आएगा पेपर

JEE Main के एग्जाम पैटर्न में बदलाव; वैकल्पिक प्रश्न खत्म, तो जानिए अब कैसा आएगा पेपर

by Desk 1

JEE Main 2025 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन्स 2025 के पैटर्न में बदलाव किया है। अब पेपर के सेक्शन बी में ऑप्शनल प्रश्नों को समाप्त कर दिया गया है। छात्रों को अब केवल पांच सवाल दिए जाएंगे, जिनका हल करना अनिवार्य होगा। NTA ने यह जानकारी गुरुवार (17 अक्टूबर) को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन के माध्यम से दी। यह बदलाव इंजीनियरिंग (बीई/बीटेक, पेपर 1) और आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग (BArch/BPlanning, पेपर 2) दोनों परीक्षाओं पर लागू होगा।

आखिर क्यों किया गया पैटर्न में बदलाव :

JEE Main 2025 : NTA ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान छात्रों पर दबाव कम करने के लिए परीक्षा में ऑप्शनल प्रश्नों की व्यवस्था की गई थी। यह व्यवस्था 2021 में शुरू हुई और 2024 तक चली। अब अगले साल से परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया जा रहा है। पहले छात्रों को 10 प्रश्न दिए जाते थे, जिनमें से उन्हें पांच का हल करना होता था।

भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के 25-25 प्रश्न:

JEE Main 2025 : इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के पिछले चार संस्करणों में प्रश्नपत्रों में कुल 90 प्रश्न होते थे। खंड ए में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से प्रत्येक से 20-20 प्रश्न होते थे, जबकि खंड बी में तीन विषयों से प्रत्येक से 10 प्रश्न दिए जाते थे। अभ्यर्थियों को खंड बी के तीनों विषयों में से प्रत्येक से पांच प्रश्न हल करने होते थे। 2025 में, NTA जेईई मेन्स का पुराना पैटर्न अपनाएगा, जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में प्रत्येक से 25 प्रश्न होंगे।

सेक्शन बी के 3 पेपर में भी किए गए बदलाव:

JEE Main 2025 के सेक्शन B में, पेपर 1 (B.E./B. Tech), पेपर 2A (B. Arch), और पेपर 2B (B. Planning) में हर विषय में केवल पांच अनिवार्य प्रश्न होंगे। उम्मीदवार को किसी भी विकल्प के बिना सभी पांच प्रश्नों का हल करना होगा।

जल्द शुरू होगा JEE मेन्स का रजिस्ट्रेशन :

JEE Main 2025 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया कि JEE मेन्स 2025 के पहले चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद परीक्षा पैटर्न के बारे में और जानकारी प्रदान की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment