Home » रायपुर मेडिकल कॉलेज में BASLP कोर्स 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित
baslp-admission-2026-raipur-medical-college.webp

रायपुर मेडिकल कॉलेज में BASLP कोर्स 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित

Pt. JNM मेडिकल कॉलेज रायपुर में BASLP Admission 2026-27 के लिए आवेदन शुरू। अंतिम तिथि 10 अगस्त, मेरिट सूची, फीस, काउंसलिंग और आवेदन प्रक्रिया जानें।

by bholuchand news

रायपुर।

पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग द्वारा बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी (BASLP) प्रथम वर्ष सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

ईएनटी विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र एवं प्रॉस्पेक्टस संस्थान की वेबसाइट से डाउनलोड कर पूर्ण रूप से भरना होगा। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से निर्धारित पते पर भेजना अनिवार्य होगा।

प्रवेश के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन 13 अगस्त 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये, जबकि छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों के लिए 350 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट “BASLP Course, Pt. J.N.M. Medical College, Raipur (C.G.)” के नाम से देय होगा।

आवेदन भेजने का पता

Room No. 244
Department of ENT, Audiology and Speech Therapy Unit
Dr. B.R.A.M. Hospital
Raipur (C.G.) – 492001

मेरिट सूची एवं काउंसलिंग

प्रवेश प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक मेरिट सूची 20 अगस्त 2026 को संस्थान की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

यदि किसी अभ्यर्थी को मेरिट सूची पर दावा या आपत्ति दर्ज करनी है, तो वह 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन डाउनलोड कर हार्ड कॉपी भरकर coursecoordinatorbaslp@gmail.com पर ई-मेल अथवा विभाग में जमा करनी होगी। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम मेरिट सूची 9 सितंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी, जबकि प्रवेश काउंसलिंग 16 सितंबर 2026 को आयोजित होगी।

संस्थान ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पूर्व प्रॉस्पेक्टस का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में 0771-2890137 पर संपर्क किया जा सकता है।


📌 महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण तिथि
आवेदन प्रारंभ जारी
अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026
विलंब शुल्क सहित 13 अगस्त 2026
प्रारंभिक मेरिट सूची 20 अगस्त 2026
दावा-आपत्ति 31 अगस्त 2026
अंतिम मेरिट सूची 9 सितंबर 2026
काउंसलिंग 16 सितंबर 2026
अन्य खबर के लिए पढ़ते रहें भोलूचंद.कॉम  गैस सिलेंडर खरीदना हुआ आसान! 10 मिनट में होगी होम डिलीवरी

You may also like