रायपुर। सावन के पावन पर्व पर हरसंभव फाउंडेशन द्वारा “सावन सुंदरी प्रतियोगिता 2025 – सीजन 6” का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ किया गया। इस आयोजन में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा, सौंदर्य और अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वर्णिका शर्मा उपस्थित रहीं, वहीं विशिष्ट अतिथियों में डॉ. रुना शर्मा, डॉ. प्रीति उपाध्याय, डॉ. आस्था बाफना, कविता कुंभज, दीपिका वैष्णव, ममता पटेल, गीता वर्मा और पूजा शुक्ला शामिल थीं।
संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास का विकास करना और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य और गायन जैसी विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, राधा-कृष्ण एवं शिव-पार्वती पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और भक्ति गीतों के साथ हुई।
निर्णायक मंडल में उमा कुशवाहा, शीतल मार्को, शकीला खान एवं शिवांगी मित्रा शामिल रहीं। उनके संयुक्त निर्णय के अनुसार परिणाम घोषित किए गए।सावन सुंदरी 2025 का खिताब हिमानी सिंह को मिला। द्वितीय स्थान पर अलीशा कर्ण और तृतीय स्थान पर बरखा अंदानी रहीं।
अन्य विजेता:
गायन प्रतियोगिता: खुशबू त्रिपाठी
एकल नृत्य: प्रीति चौहान (प्रथम), ज्योति झा (द्वितीय)
सामूहिक नृत्य: रागिनी साहू एवं इशिता जुमरानी (प्रथम), मान्या जुमनानी एवं पूजा जुमरानी (द्वितीय)
मंच संचालन का दायित्व सीमा छाबड़ा एवं सरिता झा ने निभाया। कार्यक्रम समन्वय में श्वेता घोरोई, अर्चना शर्मा, रेवती सिंह, वीणा रावत, प्रीति मिश्रा, तृप्ति सक्सेना, सोनल राजेश शर्मा, ममता गुप्ता, मनोरमा बाजपेई, कस्तूरी साहू, गीता कटारिया, उर्मिला सोनी, परी तिवारी, मंजू मिश्रा सहित सभी पदाधिकारीगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।