Home » रिमझिम सावन सेलिब्रेशन 2026 में महिलाओं ने बिखेरे उत्साह के रंग, प्रिया गुप्ता बनीं सावन क्वीन
रायपुर में रिमझिम सावन सेलिब्रेशन 2026, प्रिया गुप्ता बनीं सावन क्वीन

रिमझिम सावन सेलिब्रेशन 2026 में महिलाओं ने बिखेरे उत्साह के रंग, प्रिया गुप्ता बनीं सावन क्वीन

एक निजी होटल भव्य में आयोजन, संगीत, पारंपरिक खेल, रैंप वॉक और मनोरंजक गतिविधियों में महिलाओं ने लिया हिस्सा

by bholuchand news

रायपुर, 23 अगस्त 2026। सावन के उल्लास और महिलाओं की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में ‘रिमझिम सावन सेलिब्रेशन 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। 3 Cheers Entertainment एवं SS Creation के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम , भाटागांव, रायपुर में एक निजी होटल संपन्न में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और सावन के रंग में रंगे विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद लिया।

संगीत और पारंपरिक खेलों ने बांधा समां

महिलाओं के लिए आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में संगीत, पारंपरिक खेल, रैंप वॉक, मनोरंजक गतिविधियों सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ प्रतिभागियों के लिए रिटर्न गिफ्ट की भी व्यवस्था की गई थी। पूरे आयोजन के दौरान सावन की थीम और उत्सव का माहौल देखने को मिला।

प्रिया गुप्ता बनीं ‘सावन क्वीन 2026’

रायपुर में रिमझिम सावन सेलिब्रेशन 2026, प्रिया गुप्ता बनीं सावन क्वीन

रायपुर में रिमझिम सावन सेलिब्रेशन 2026, प्रिया गुप्ता बनीं सावन क्वीन

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘सावन क्वीन 2026’ प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रैंप वॉक और अपनी प्रस्तुति के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक प्रक्रिया के बाद प्रिया गुप्ता को ‘सावन क्वीन 2026’ के खिताब से नवाजा गया।

प्रिया गुप्ता को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें विशेष उपहार भी प्रदान किया गया। खिताब मिलने के बाद कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

SS Creation और 3 Cheers Entertainment की लॉन्चिंग

कार्यक्रम के दौरान SS Creation एवं 3 Cheers Entertainment की लॉन्चिंग भी की गई। आयोजकों के अनुसार, दोनों संस्थाओं का उद्देश्य मनोरंजन, रचनात्मकता और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को नई दिशा देना है।

रायपुर में रिमझिम सावन सेलिब्रेशन 2026, प्रिया गुप्ता बनीं सावन क्वीन

विशिष्ट अतिथियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में डॉ. कविता कुंभज, डायरेक्टर, पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन, गीता वर्मा, अनिकेता भारद्वाज, स्मृति अग्रवाल, हीरा बेकरी एवं डॉ. प्रीति उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

सहयोगियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में शगुप्ता अफरोज, श्वेता बावनकर (मिसेज छत्तीसगढ़ 2026), कविता सिंह, नीता जैन, परी भोसले, आंचल यादव, भारती अग्रवाल, उषा और निहारिका जैन का विशेष सहयोग रहा।

आयोजकों ने जताया आभार

कार्यक्रम के आयोजक श्रेयांश निर्मलकर, संस्थापक—3 Cheers Entertainment, डॉ. श्रद्धा निर्मलकर, सहयोगी, पीयूष जैन, प्रेरणास्रोत तथा सार्थक जैन, डायरेक्टर—SS Creation ने आयोजन में शामिल सभी अतिथियों, सहयोगियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को मनोरंजन के साथ अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। ‘रिमझिम सावन सेलिब्रेशन 2026’ इसी उद्देश्य के साथ आयोजित किया गया, जिसे प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यादगार बना दिया।

You may also like