Home » रायपुर में बनेगा विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी एवं वेलनेस सेंटर, क्वींस क्लब ऑफ इंडिया का होगा आधुनिकीकरण
queens-club-raipur-hospitality-wellness-centre-project-2026

रायपुर में बनेगा विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी एवं वेलनेस सेंटर, क्वींस क्लब ऑफ इंडिया का होगा आधुनिकीकरण

by Bholuchand News

राजधानी रायपुर को आधुनिक खेल, स्वास्थ्य और आतिथ्य सुविधाओं का नया केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने रायपुर स्थित क्वींस क्लब ऑफ इंडिया के विकास, संचालन और रखरखाव के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत परियोजना प्रस्तावित की है।

इस परियोजना का उद्देश्य क्वींस क्लब को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करते हुए रायपुर को एक प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी और वेलनेस हब के रूप में विकसित करना है।

खेल और फिटनेस की मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

प्रस्तावित योजना के तहत क्लब परिसर में टेनिस कोर्ट, स्क्वैश कोर्ट, जिम, स्विमिंग पूल, बैडमिंटन हॉल, बिलियर्ड रूम और टेबल टेनिस हॉल जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। साथ ही मौजूदा भवन और अधोसंरचना का व्यापक नवीनीकरण भी किया जाएगा।

 61 कमरों वाला आधुनिक हॉस्पिटैलिटी ब्लॉक बनेगा

परियोजना के तहत क्लब परिसर के खाली भूभाग पर लगभग 61 कमरों वाला आधुनिक आवासीय एवं हॉस्पिटैलिटी ब्लॉक तैयार किया जाएगा। इससे राज्य में पर्यटन और व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

25 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश

मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने बताया कि यह परियोजना लाइसेंस, डेवलप, ऑपरेट एवं ट्रांसफर (LDOT) मॉडल के तहत विकसित की जाएगी। इसमें लगभग 25 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है।

उन्होंने कहा कि परियोजना से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और दीर्घकालिक राजस्व भी प्राप्त होगा।

वर्तमान सदस्यों के हित रहेंगे सुरक्षित

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने स्पष्ट किया कि क्लब की विशेष आवास योजना के तहत सांसद एवं विधायक वर्ग के 108 सदस्यों की सदस्यता यथावत जारी रहेगी। साथ ही वर्तमान सदस्यों की सुविधाओं और अधिकारों का पूरा संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

बेहतर कनेक्टिविट

परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता इसकी उत्कृष्ट लोकेशन और बेहतर सड़क संपर्क है। शहर के प्रमुख क्षेत्रों से आसान पहुंच के कारण यह निवेशकों और उपयोगकर्ताओं दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद रायपुर में खेल, स्वास्थ्य, मनोरंजन और आतिथ्य सेवाओं का एक नया स्थापित होगा।

You may also like