DAC Academy Sainik School, Goswami Sir & Sahu Sir Classes द्वारा आयोजित “DAC Achiever’s Award 2026” समारोह बड़े ही भव्य, गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। इस विशेष आयोजन में लगभग 1000 चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालय, मिलिट्री स्कूल एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, शिक्षकों और संस्था का नाम गौरवान्वित किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अभिभावकों का उत्साह देखने लायक था। पूरे आयोजन के दौरान शिक्षा, अनुशासन और देशसेवा की भावना का विशेष माहौल बना रहा।
शिक्षा मंत्री और परमवीर चक्र विजेता रहे मुख्य आकर्षण
समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव रहे। वहीं कार्यक्रम के “Guest of Honour” के रूप में परमवीर चक्र से सम्मानित योगेंद्र सिंह यादव की विशेष उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक गौरवपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. अमित साहू द्वारा की गई।
मंच पर उपस्थित अतिथियों ने चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
योगेंद्र सिंह यादव ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित
परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास, अनुशासन, निरंतर मेहनत और समर्पण सबसे महत्वपूर्ण होते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर लगातार मेहनत करने की प्रेरणा दी और कहा कि देश को आगे बढ़ाने में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका होती है।
उनके प्रेरणादायी संबोधन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों में विशेष उत्साह का संचार किया।
शिक्षा मंत्री ने सराहा संस्था का प्रयास
शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए DAC Academy के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि संस्था लगातार ग्रामीण एवं मध्यमवर्गीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन देकर उनके सपनों को साकार करने का कार्य कर रही है।
उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य का सबसे मजबूत आधार है।
चयनित विद्यार्थियों को मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान चयनित विद्यार्थियों को मोमेंटो, प्रमाण पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया।
सफल विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ दिखाई दे रहा था। अभिभावकों ने भी संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।
DAC Academy की नई शाखा का शुभारंभ
इस अवसर पर DAC Academy द्वारा भिलाई में नई शाखा के वर्चुअल उद्घाटन की घोषणा एवं शुभारंभ भी किया गया।
संस्था ने बताया कि नई शाखा के माध्यम से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं का बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
कई गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति
समारोह में सामाजिक, शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं रक्षा सेवाओं से जुड़े कई विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथियों में श्री गोपाल ताम्रकार, डॉ. एम. मोना सेन, श्री गणेश देशमुख, श्रीमती नूतन अग्रवाल पंडा, श्री योगेश दास मिश्रा, डॉ. वानिका राय, श्री विनोद साहू, श्री नीरज मिश्रा, श्री गौरव चिंगरी, श्री दिनेश साहू, श्री अरुण चंदेल, श्रीमती संगीता बोरा, श्रीमती अनुश्या दत्त, आरतीरायपुर में आयोजित DAC Achiever’s Award 2026 समारोह में सैनिक स्कूल, नवोदय और अन्य परीक्षाओं में चयनित 1000 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। दास, कर्नल डॉ. दिलीप अवधिया, मेजर अंकित चौहान, कर्नल रश्मिकांत चौधरी, श्री तीरथ गजेंद्र तथा श्री अनंत श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
भविष्य में भी उत्कृष्ट परिणाम देने का संकल्प
कार्यक्रम के अंत में संस्था के संचालकों ने सभी चयनित विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने का संकल्प व्यक्त किया।

