सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होगी और 14 जून 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना अनिवार्य है:
10वीं पास के साथ ITI सर्टिफिकेट
10वीं पास के साथ इंजीनियरिंग डिप्लोमा
इंजीनियरिंग डिग्री धारक भी पात्र
आयु सीमा और छूट
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी:
OBC: 3 वर्ष
SC/ST: 5 वर्ष
read more : सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर: बिजली कंपनियों में 2005 पदों पर भर्ती को मंजूरी
चयन प्रक्रिया
असिस्टेंट लोको पायलट बनने के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा:
CBT-1 (प्रारंभिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
CBT-2 (मुख्य परीक्षा)
CBAT (एप्टीट्यूड टेस्ट)
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल टेस्ट
आवेदन शुल्क
सामान्य/OBC/अन्य: ₹500
SC/ST/एक्स-सर्विसमैन/ट्रांसजेंडर/EBC: ₹250
ध्यान रखें कि बिना शुल्क जमा किए आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आवेदन करने का तरीका
उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन या किसी अन्य तरीके से भेजे गए फॉर्म मान्य नहीं होंगे। आवेदन करते समय आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों का पालन करना आवश्यक है।

