Home » Paaras Group of Foundation: महिलाओं के लिए 30 दिवसीय निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण, 25 फरवरी से शुरू…
पारस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन रायपुर

Paaras Group of Foundation: महिलाओं के लिए 30 दिवसीय निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण, 25 फरवरी से शुरू…

by Desk 1

Paaras Group of Foundation: रायपुर। महिलाओं को आत्मनिर्भर और डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन, भाठागांव (रायपुर) द्वारा पिछले 10 वर्षों से निरंतर निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

25 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगा प्रशिक्षण शिविर

संस्था द्वारा इस वर्ष भी 25 फरवरी से 25 मार्च तक 30 दिवसीय निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण रायपुर के भाठागांव स्थित पारस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन परिसर में संचालित होगा।

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदम

संस्था प्रबंधन के अनुसार, इस प्रशिक्षण का मकसद केवल कंप्यूटर सिखाना नहीं है, बल्कि महिलाओं को स्वरोजगार और नौकरी के अवसरों के लिए तैयार करना है।पिछले एक दशक में बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस कार्यक्रम का लाभ उठाकर निजी संस्थानों में रोजगार प्राप्त किया है या डिजिटल कार्यों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनी हैं।

निःशुल्क पंजीयन शुरू

प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए निःशुल्क पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। इच्छुक महिलाएं और उनके अभिभावक मोबाइल नंबर 6263903865 पर संपर्क कर अपना पंजीयन सुनिश्चित कर सकते हैं।

 

You may also like