Home » AFCAT 01/2026: वायुसेना में अधिकारी बनने का सुनहरा अवसर, अब 19 दिसंबर तक करें आवेदन
AFCAT 01/2026

AFCAT 01/2026: वायुसेना में अधिकारी बनने का सुनहरा अवसर, अब 19 दिसंबर तक करें आवेदन

by Desk 1

AFCAT 01/2026:  भारतीय वायुसेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। इंडियन एयर फोर्स ने AFCAT 01/2026 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 19 दिसंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें

भारतीय वायुसेना द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, AFCAT 01/2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर 2025 से शुरू हुई थी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि तय थी, जिसे अब बढ़ाकर 19 दिसंबर 2025 कर दिया गया है। वहीं AFCAT 01/2026 की लिखित परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी 2026 को किया जाएगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 340 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल), ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल) पद शामिल हैं। यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए है, जो कमीशंड ऑफिसर के रूप में भारतीय वायुसेना में सेवा देना चाहते हैं। इसके अलावा NCC स्पेशल एंट्री के तहत भी आवेदन की सुविधा दी गई है।

योग्यता और आयु सीमा

टेक्निकल ब्रांच के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीटेक डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं नॉन-टेक्निकल पदों के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन जरूरी है।
आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। सामान्य तौर पर उम्मीदवार की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि कुछ श्रेणियों में अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष तक निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी लागू होगी।

आवेदन कैसे करें?

AFCAT 01/2026 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in/AFCAT पर जाएं।
इसके बाद Apply Online लिंक पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया

AFCAT 01/2026 की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को AFCAT लिखित परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। SSB पास करने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 550 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। बिना शुल्क जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

 

You may also like