Home » JSSC ने 3451 विशेष शिक्षक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की, 12 दिसंबर से आवेदन
JSSC

JSSC ने 3451 विशेष शिक्षक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की, 12 दिसंबर से आवेदन

by Desk 1

झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने स्पेशल टीचर के 3451 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। आयोग इसका नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर चुका था और अब 12 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी jssc.jharkhand.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

रिक्तियां – कुल 3451 पद

इस भर्ती में स्पेशल एजुकेशन के दो स्तरों पर शिक्षकों का चयन किया जाएगा—

इंटर प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य (कक्षा 1–5)

पदों की संख्या: 2399

आवश्यक योग्यता:

10+2 में 50% अंक

स्पेशल एजुकेशन में 2 साल का D.Ed या 1 साल का डिप्लोमा

RCI रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

JTET पास होना जरूरी

स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य (कक्षा 6–8)

विषयवार पद:

गणित एवं विज्ञान – 356

सामाजिक विज्ञान – 352

भाषा ज्ञान – 344

योग्यता:

संबंधित विषय में स्नातक

B.Ed (Special Education) या B.Ed के साथ Special Education Diploma

RCI रजिस्ट्रेशन व JTET अनिवार्य

आयु सीमा (1 अगस्त 2025 के आधार पर)

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

JSSC द्वारा चयन दो चरणों के आधार पर होगा—

लिखित परीक्षा

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

वेतनमान (Salary Structure)

इंटर प्रशिक्षित शिक्षक (कक्षा 1–5)

वेतन लेवल-04

₹25,500 – ₹81,100 प्रति माह

स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक (कक्षा 6–8)

वेतन लेवल-05

₹29,200 – ₹92,300 प्रति माह

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 12 दिसंबर 2025

आधिकारिक वेबसाइट: jssc.jharkhand.gov.in

आवेदन भरने से पहले उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन अच्छी तरह पढ़ने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी गलती से बचा जा सके।

 

 

You may also like