Home » दिल्ली में लाल किले के बाहर धमाका: 9 की मौत, 4 गाड़ियां जलकर खाक, रेड अलर्ट जारी, देखिए वीडियो

दिल्ली में लाल किले के बाहर धमाका: 9 की मौत, 4 गाड़ियां जलकर खाक, रेड अलर्ट जारी, देखिए वीडियो

by Desk 1

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कार में जोरदार धमाका हुआ। यह घटना लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। विस्फोट के बाद कार में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में पास खड़ी तीन और गाड़ियां आ गईं। आग लगने के बाद पूरा इलाका धुएं से भर गया।

दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के तुरंत बाद आसपास की गाड़ियों में भी आग फैल गई थी। राहत टीम ने तेजी से कार्रवाई कर आग को आगे बढ़ने से रोका।

पुलिस और जांच एजेंसियां मौके पर

दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि धमाका किस कारण से हुआ। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या गाड़ी के अंदर कोई विस्फोटक सामग्री रखी गई थी।
एनआईए (NIA) और एनएसजी (NSG) की टीमें भी मौके पर पहुंच चुकी हैं। गृह मंत्रालय ने घटना को गंभीर मानते हुए पूरे दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। जांच एजेंसियां धमाके के हर एंगल की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं।

 

You may also like