Home » दशहरा पर्व का ऐतिहासिक मुरिया दरबार संपन्न: सीएम ने 3 करोड़ के कामों की दी सौगात

दशहरा पर्व का ऐतिहासिक मुरिया दरबार संपन्न: सीएम ने 3 करोड़ के कामों की दी सौगात

by bholuchand news

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दशहरा पर्व के खास कार्यक्रम मुरिया दरबार में शामिल हुए सीएम मांझी, चालकी,और दशहरा पर्व से जुड़े लोगों की समस्याएं भी सुने. इसके साथ ही उन्होंने मां दंतेश्वरी का दर्शन कर किया और लगभग 2 करोड़ 99 लाख रुपये के विकास कार्यो का लोकार्पण किया है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संबोधन :

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व हमारी आस्था और परम्परा का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है, जो सर्वाधिक लम्बी अवधि तक मनाया जाता है। बस्तर दशहरा पर्व को बस्तर अंचल के सभी लोग पूरी श्रद्धा-आस्था के साथ मनाते हैं और इसमें सक्रिय सहभागिता निभाते हैं।

3 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों की दी सौगात:

मुख्यमंत्री ने करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से विकसित दशराहा पसरा को बस्तर दशहरा पर्व में आए मांझी-चालकी तथा अन्य लोगों को सुविधा मुहैया करवाने की दिशा में सार्थक प्रयास बताया और कहा कि बस्तर दशहरा पर्व के लिए निर्धारित बजट को 50 लाख रुपए कर दिया गया है। उन्होंने मुरिया दरबार में मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन और बस्तर दशहरा समिति के पदाधिकारियों की मांग एवं समस्याओं को निराकृत किए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने बस्तर दशहरा पर्व में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुरिया दरबार में बस्तर विकास प्राधिकरण के पुरखती कागजात का अंग्रेजी संस्करण का विमोचन भी किया।

You may also like

Leave a Comment