Home » रायपुर में वॉलीबॉल का महाउत्सव, 3 से 5 अप्रैल तक दिखेगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
रायपुर में वॉलीबॉल का महाउत्सव

रायपुर में वॉलीबॉल का महाउत्सव, 3 से 5 अप्रैल तक दिखेगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

by Desk 1

राजधानी रायपुर एक बार फिर खेल गतिविधियों का केंद्र बनने जा रही है। महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल ग्राउंड में 3 से 5 अप्रैल 2026 तक 5वीं ऑल इंडिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेश से भी टीमें भाग लेंगी, जिससे मुकाबले बेहद रोचक होने की उम्मीद है।

18 टीमें और 300 से अधिक प्रतिभागी

तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट में करीब 18 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें लगभग 300 खिलाड़ी और तकनीकी स्टाफ शामिल रहेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन 3 अप्रैल को सुबह 10 बजे किया जाएगा। इस मौके पर विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत मुख्य अतिथि होंगे, जबकि महापौर मीनल चौबे सहित कई प्रमुख लोग भी मौजूद रहेंगे।

दो कैटेगरी में होगा मुकाबला

इस प्रतियोगिता में मास्टर्स 40+ और ओपन गर्ल्स वर्ग में मैच आयोजित किए जाएंगे। मास्टर्स वर्ग में दुबई समेत कई राज्यों—उत्तर प्रदेश, केरल, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, चंडीगढ़, कोरबा और रायपुर—की टीमें अपनी ताकत दिखाएंगी। वहीं ओपन गर्ल्स वर्ग में पुणे, हरियाणा, कोलकाता, दिल्ली, आगरा, वाराणसी, बालाघाट, SAI रायपुर और भिलाई की टीमें भाग लेंगी और खिताब के लिए भिड़ेंगी।

विजेताओं के लिए आकर्षक इनाम

टूर्नामेंट को और रोमांचक बनाने के लिए इनाम राशि भी तय की गई है। मास्टर्स वर्ग में विजेता टीम को 71 हजार रुपये और उपविजेता को 51 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं ओपन गर्ल्स वर्ग में प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को 31 हजार रुपये और दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। साथ ही खिलाड़ियों को व्यक्तिगत अवॉर्ड भी प्रदान किए जाएंगे।

read more : छत्तीसगढ़ में सशस्त्र बल भर्ती 2026-27: 1816 पदों पर चयन, हाईटेक सिस्टम से होगी पूरी प्रक्रिया

You may also like