Home » राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से करेंगे सम्मानित

राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से करेंगे सम्मानित

by Desk 1

रायपुर : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ छत्तीसगढ़ राज्योत्सव समापन कार्यक्रम में शामिल होने राजधानी रायपुर पहुँच गए हैं. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ राजधानी रायपुर पहुँचे हैं.

उपराष्ट्रपति धनखड़ का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया. राज्य अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति के हाथों विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण मिलेगा.

जिसके बाद सीधे राज्य अलंकरण समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव के समापन समारोह के मुख्य अतिथि हैं. कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह , उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए.

 

You may also like

Leave a Comment