Home » UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री ने हासिल की पहली रैंक
upsc

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री ने हासिल की पहली रैंक

by Desk 1

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल परिणाम 6 मार्च को घोषित कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा स्थान हासिल किया है।

परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने फाइनल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है, जिसमें सफल उम्मीदवारों के नाम और रैंक शामिल हैं।

ऐसे करें UPSC CSE 2025 का रिजल्ट डाउनलोड

उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं—

सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर दिखाई दे रहे “UPSC Civil Services Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।

लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट पीडीएफ फाइल में खुल जाएगा।

इसके बाद उम्मीदवार अपना नाम और रैंक चेक कर सकते हैं और भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड या प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

कुल 958 उम्मीदवारों का हुआ चयन

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवार शामिल हैं।

सामान्य वर्ग: 317

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 104

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 306

अनुसूचित जाति (SC): 158

अनुसूचित जनजाति (ST): 73

ये हैं UPSC 2025 के टॉप 10 टॉपर्स

सिविल सेवा परीक्षा 2025 के टॉप 10 अभ्यर्थियों की सूची इस प्रकार है—

अनुज अग्निहोत्री

राजेश्वरी सुवे एम

एकांश ढुल

राघव झुनझुनवाला

ईशान भटनागर

जिनिया अरोरा

ए आर राजा मोहिद्दीन

पक्षल सेक्रेटरी

आस्था जैन

उज्जवल प्रियांक

टॉप 10 में तीन महिला अभ्यर्थियों ने भी अपनी जगह बनाकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

कब हुई थी UPSC 2025 की परीक्षा

सिविल सेवा परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 25 मई 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। इसमें सफल उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच आयोजित की गई। इसके बाद इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आयोग ने अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

 

You may also like