Home » The Good Start School के Unit-1, Unit-2 एवं Unit-3 द्वारा “ULLAS” वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन
The Good Start School

The Good Start School के Unit-1, Unit-2 एवं Unit-3 द्वारा “ULLAS” वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन

by Desk 1

रायपुर: The Good Start School के Unit-1 (Professor Colony), Unit-2 (Bhatagaon) एवं Unit-3 (Professor Colony) द्वारा संयुक्त रूप से वार्षिक उत्सव “ULLAS” का भव्य आयोजन 23 जनवरी 2026 को गरिमामय और उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ऋचा पाठक, सहायक संचालक, कौशल विकास विभाग, जिला रायपुर तथा विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में डॉ. सुनील मल, संस्थापक एवं वर्तमान निदेशक, अमृतम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, पचपेड़ी नाका, रायपुर उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

वार्षिक उत्सव के अंतर्गत नर्सरी कक्षा के बच्चों की प्रस्तुति “जेब में हमारी दो ही रुपैया” ने संतोष और सादगी का संदेश दिया। KG-1 के बच्चों ने मोबाइल के दुष्प्रभावों पर आधारित प्रस्तुति के माध्यम से पढ़ाई, स्वास्थ्य और पारिवारिक संवाद पर इसके नकारात्मक प्रभावों को प्रभावी ढंग से दर्शाया। KG-2 कक्षा के बच्चों का कठपुतली नृत्य कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें रंग-बिरंगी कठपुतलियों के माध्यम से भारतीय लोककला की सुंदर झलक देखने को मिली।

पहली कक्षा के बच्चों द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी गीत ने स्थानीय संस्कृति को जीवंत किया, वहीं पश्चिम ओडिशा के सांबलपुरी लोकनृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मराठी एवं दक्षिण भारतीय नृत्यों के माध्यम से बच्चों ने भारत की सांस्कृतिक विविधता को मंच पर प्रस्तुत करते हुए “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को सशक्त किया।

सामाजिक संदेशों से भरपूर प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में “Save Girl Child (बेटी बचाओ)” विषय पर आधारित प्रस्तुति के माध्यम से बेटियों के अधिकार, शिक्षा और सम्मान का सशक्त संदेश दिया गया। वहीं “Operation Sindoor” पर आधारित प्रस्तुति में नारी सम्मान, सामाजिक जिम्मेदारी और महिलाओं की सुरक्षा जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। Flamingo Dance ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बच्चों ने फ्लेमिंगो पक्षी की चाल, संतुलन और सामूहिक तालमेल को नृत्य के माध्यम से शानदार तरीके से प्रस्तुत किया।

पहली वार्षिक मैगजीन “अलौकिक” का विमोचन

कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि के रूप में The Good Start School की पहली वार्षिक मैगजीन “अलौकिक” का विमोचन किया गया। विद्यालय के President धर्मेश सोनी एवं Director डिम्पल सोनी ने अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से मैगजीन का विमोचन किया। मैगजीन में विद्यार्थियों की रचनात्मक कृतियां, चित्रकला, कविताएं, विचार और विद्यालय की शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को संजोया गया है, जिसे अतिथियों ने सराहा।

शैक्षणिक उपलब्धियों और पुरस्कार वितरण

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों को भी प्रस्तुत किया गया। Olympiad परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बच्चों की मेहनत और लगन की प्रशंसा करते हुए ऐसे आयोजनों को बौद्धिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

अंतिम चरण में विभिन्न कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। All Rounder के रूप में रानू प्रधान, स्वास्तिक श्रीवास्तव, प्रियंशी अग्रवाल, अनय नौटियाल, आयंश नौटियाल, आयन चंद्रा, रिशान राणा, चेष्ठा नाग, वान्या यादव, श्रियान्वी प्रधान एवं तन्वी चौरवेदि को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

You may also like