Home » TES Entry Scheme 2025: भारतीय सेना में निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
TES Entry Scheme 2025

TES Entry Scheme 2025: भारतीय सेना में निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

by Desk 1

देशसेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए भारतीय सेना (Indian Army) ने शानदार अवसर दिया है। टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES-55) के तहत भर्ती प्रक्रिया जारी है, जिसके माध्यम से कुल 90 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2025 (कल) निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी।

पात्रता और योग्यता

इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो और कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हों। साथ ही उम्मीदवार का जेईई मेन्स 2025 परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

आवेदक की आयु 1 जुलाई 2026 को 16½ से 19½ वर्ष के बीच होनी चाहिए। अर्थात् उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 2007 से 1 जनवरी 2010 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए। जन्मतिथि का प्रमाण केवल 10वीं कक्षा के सर्टिफिकेट के आधार पर माना जाएगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन 12वीं कक्षा के अंकों और जेईई मेन्स 2025 स्कोर के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सफल उम्मीदवारों की मेडिकल परीक्षा के बाद फाइनल चयन होगा। चयनित उम्मीदवारों को चार वर्ष के तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम से गुजरना होगा।

प्रशिक्षण केंद्र

चयनित अभ्यर्थियों को निम्नलिखित संस्थानों में प्रशिक्षण दिया जाएगा —

CME, पुणे

MCTE, महू

MCEME, सिकंदराबाद

चार वर्षीय तकनीकी प्रशिक्षण के बाद, उम्मीदवारों को एक वर्ष का सैन्य प्रशिक्षण इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), देहरादून में कराया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर उन्हें स्थायी कमीशन (Permanent Commission) प्रदान किया जाएगा।

 

You may also like