Home » जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, 24 की मौत , 100 से ज्यादा घायल

जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, 24 की मौत , 100 से ज्यादा घायल

by Desk 1

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद शुक्रवार को उस वक्त दहल उठी, जब जुमे की नमाज के दौरान एक शिया मस्जिद कस्र-ए-खदीजतुल कुब्रा में आत्मघाती हमला कर दिया गया। इस भीषण धमाके में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से अधिक श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

राजधानी में आपातकाल जैसे हालात

धमाके के तुरंत बाद इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित कर दी गई। पुलिस और सुरक्षाबलों ने मस्जिद के आसपास के पूरे इलाके को घेर लिया है। राजधानी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सख्त जांच की जा रही है।

मस्जिद के मुख्य द्वार पर खुद को उड़ाया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक हमलावर ने मस्जिद के प्रवेश द्वार पर खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया। धमाके के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहत एवं बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

PIMS और CDA अस्पताल में हाई अलर्ट

घायलों को PIMS और CDA हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। PIMS प्रशासन के मुताबिक, अस्पताल में इमरजेंसी लागू कर दी गई है और बर्न यूनिट, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक और ट्रॉमा सेंटर को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन या व्यक्ति ने नहीं ली है। सुरक्षा एजेंसियां धमाके के पीछे की साजिश और हमलावर की पहचान में जुटी हुई हैं।

English Keywords

Islamabad Suicide Attack, Pakistan Mosque Blast, Shia Mosque Attack, Islamabad Emergency, PIMS Hospital, Pakistan Terror News, Islamabad Blast News

You may also like