Home » सब इंस्पेक्टर बनने का सुनहरा मौका, ऑनलाइन आवेदन शुरू
सब इंस्पेक्टर बनने का सुनहरा मौका

सब इंस्पेक्टर बनने का सुनहरा मौका, ऑनलाइन आवेदन शुरू

by Desk 1

बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने अवर निरीक्षक मद्य निषेध (Sub Inspector Prohibition) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करते हुए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। उम्मीदवार 27 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता व पात्रता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) या समकक्ष डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा का विवरण

न्यूनतम आयु: 20 वर्ष

अधिकतम आयु सीमा:

सामान्य वर्ग (पुरुष): 37 वर्ष

पिछड़ा वर्ग एवं महिला उम्मीदवार: 40 वर्ष

SC/ST वर्ग: 42 वर्ष

आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

शारीरिक योग्यता मानक

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए:

सामान्य/पिछड़ा वर्ग:

न्यूनतम लंबाई: 165 सेमी

सीना: 81 सेमी (सामान्य), 86 सेमी (फुलाकर)

अत्यंत पिछड़ा वर्ग, SC/ST:

लंबाई: 160 सेमी

सीना: 79 सेमी (सामान्य), 84 सेमी (फुलाकर)

महिला अभ्यर्थियों के लिए:

न्यूनतम लंबाई: 155 सेमी

न्यूनतम वजन: 48 किलोग्राम

ऐसे करें आवेदन

BPSSC की वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर विजिट करें।

होम पेज पर Prohibition Department के अंतर्गत Application Link (Advt. No.-03/2026) पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।

फाइनल सबमिशन के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

You may also like