Home » एन.एच. गोयल वर्ल्ड स्कूल की छात्रा का ISSF Junior World Championships 2026 के लिए चयन
छात्रा प्रांजु श्री सोमानी

एन.एच. गोयल वर्ल्ड स्कूल की छात्रा का ISSF Junior World Championships 2026 के लिए चयन

by Desk 1

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एन.एच. गोयल वर्ल्ड स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा प्रांजु श्री सोमानी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनका चयन प्रतिष्ठित ISSF Junior World Championships 2026 के लिए हुआ है, जो 11 से 26 जून 2026 तक जर्मनी के सुहल शहर में आयोजित होगा।

मेहनत और अनुशासन का मिला फल

स्कूल प्रबंधन के अनुसार, प्रांजु की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और शूटिंग के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन का परिणाम है। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर चयन से न केवल छात्रा बल्कि विद्यालय का भी नाम रोशन हुआ है।

अन्य विद्यार्थियों के लिए बनी प्रेरणा

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि प्रांजु की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है और यह दिखाती है कि समर्पण और अनुशासन के साथ बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर प्रशासन एस. के. तोमर और प्राचार्य डॉ. अविनाश पांडेय ने प्रांजु को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

देश का नाम रोशन करने की उम्मीद

विद्यालय परिवार ने प्रांजु को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगी।

read more: भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय ने फहराया ध्वज, 12 अप्रैल तक कार्यक्रम

You may also like