Home » अब हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा: श्री वेंकटेश हॉस्पिटल रायपुर में शुरू हुई विश्वस्तरीय सुविधा…
श्री वेंकटेश हॉस्पिटल रायपुर

अब हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा: श्री वेंकटेश हॉस्पिटल रायपुर में शुरू हुई विश्वस्तरीय सुविधा…

by Desk 1

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई है। कमल विहार स्थित श्री वेंकटेश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (SVH), रायपुर ने अपने द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर MGM हेल्थकेयर, चेन्नई के सहयोग से हार्ट फेल्योर क्लिनिक एवं हार्ट ट्रांसप्लांट विभाग का शुभारंभ किया। यह पहल राज्य में उन्नत हृदय चिकित्सा सेवाओं की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम मानी जा रही है।

अब मेट्रो शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा

इस नई सुविधा के शुरू होने से गंभीर हार्ट फेल्योर से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई या चेन्नई जैसे मेट्रो शहरों में जाने की मजबूरी नहीं रहेगी। इससे न केवल मरीजों का समय और आर्थिक बोझ बचेगा, बल्कि मानसिक तनाव में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। रायपुर में हार्ट ट्रांसप्लांट सेवाओं की शुरुआत को क्षेत्रीय तृतीयक कार्डियक केयर के क्षेत्र में मील का पत्थर माना जा रहा है।

दो वर्षों में 1500 से अधिक सफल हृदय शल्य क्रियाएं

श्री वेंकटेश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहले से ही छत्तीसगढ़ में अत्याधुनिक हार्ट और लंग केयर सेवाएं प्रदान कर रहा है। महज दो वर्षों की अवधि में यहां 1500 से अधिक हृदय शल्य क्रियाएं सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं, जिनमें से करीब 90 प्रतिशत सर्जरी MICS (मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी) तकनीक से की गई हैं। इससे राज्य के मरीजों को जटिल हृदय उपचार के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है।

MGM हेल्थकेयर की विशेषज्ञता का मिलेगा लाभ

उद्घाटन समारोह में MGM हेल्थकेयर, चेन्नई के डॉ. के. आर. बालाकृष्णन (डायरेक्टर – हार्ट एवं लंग ट्रांसप्लांट), डॉ. अंकिता कुलकर्णी सहित प्रबंधन टीम मौजूद रही। इस साझेदारी के तहत छत्तीसगढ़ की मेडिकल टीम को चेन्नई में संरचित प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे रायपुर में भी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हार्ट ट्रांसप्लांट और एडवांस हार्ट फेल्योर मैनेजमेंट विकसित किया जा सकेगा।

विशेषज्ञों ने बताया ऐतिहासिक कदम

डॉ. के. आर. बालाकृष्णन ने कहा कि MGM हेल्थकेयर की उन्नत ट्रांसप्लांट विशेषज्ञता से छत्तीसगढ़ के मरीजों को अत्याधुनिक उपचार का लाभ मिलेगा।
SVH के डायरेक्टर एवं CTVS सर्जन डॉ. निशांत सिंह चंदेल ने कहा कि हार्ट ट्रांसप्लांट विभाग और हार्ट फेल्योर क्लिनिक की शुरुआत उनके लिए एक सपना साकार होने जैसा है।

वहीं डॉ. कमलकांत आदिले, डायरेक्टर एवं कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया कि हार्ट फेल्योर, कार्डियोमायोपैथी और कमजोर हार्ट पंपिंग क्षमता वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में यह क्लिनिक समय पर पहचान और उपचार में गेम चेंजर साबित होगा।

हार्ट–लंग केयर इकोसिस्टम होगा और मजबूत

डॉ. आर. के. पांडा, डायरेक्टर एवं पल्मोनोलॉजिस्ट ने कहा कि जटिल हृदय शल्य क्रियाओं और ट्रांसप्लांट के लिए मजबूत पल्मोनरी और क्रिटिकल केयर सपोर्ट आवश्यक होता है।
डॉ. संदीप चंद्राकर, डायरेक्टर एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन ने इसे छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र में नए युग की शुरुआत बताया।

हजारों मरीजों के लिए बनेगी नई उम्मीद

MGM हेल्थकेयर, चेन्नई भारत के अग्रणी ट्रांसप्लांट केंद्रों में से एक है, जहां अब तक 1000 से अधिक सफल हार्ट एवं लंग ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं। MGM की विशेषज्ञता और श्री वेंकटेश हॉस्पिटल की अनुभवी टीम मिलकर रायपुर को उन्नत हृदय एवं ट्रांसप्लांट चिकित्सा का प्रमुख केंद्र बना रही है। यह नई यूनिट छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के मरीजों के लिए जीवन रक्षक साबित होगी।

संपर्क

श्री वेंकटेश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल
सी-14, सेक्टर 8ए, कमल विहार, रायपुर
📞 07713-103333, 7880081818

read more : कोविड-19 से मौत पर उपभोक्ता फोरम का बड़ा फैसला: बीमा कंपनी को चुकाने होंगे 1 करोड़ रुपये

You may also like