Friday, April 25, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
HomeकैरियरRRB NTPC 2025: रेलवे में 11,558 पदों पर निकली बंपर भर्ती, देखिए...

RRB NTPC 2025: रेलवे में 11,558 पदों पर निकली बंपर भर्ती, देखिए पूरी जानकारी 

RRB NTPC 2025: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जुलाई से सितंबर 2025 के बीच एनटीपीसी (नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) के तहत 11,558 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में मुख्य वाणिज्यिक सहायक, टिकट पर्यवेक्षक, सहायक स्टेशन मास्टर (ASM), माल गार्ड, जूनियर खाता सहायक (टाइपिस्ट) और वरिष्ठ क्लर्क (टाइपिस्ट) शामिल हैं।

जुलाई से सितंबर 2025 के बीच होगी परीक्षा:

RRB NTPC 2025: इस भर्ती के लिए 50 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और अब सभी अभ्यर्थी RRB NTPC 2025 परीक्षा तिथियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय रेलवे ने घोषणा की है कि RRB NTPC 2025 परीक्षा जुलाई से सितंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट दोनों श्रेणियों के पदों के लिए अभ्यर्थी शामिल होंगे।

10-15 दिन पहले जारी किए जाएंगे एडमिट कार्ड:

RRB NTPC 2025: अभ्यर्थियों को परीक्षा से 10-15 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार RRB NTPC 2025 एडमिट कार्ड संबंधित रेलवे जोन की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Bholuchand Desk
Bholuchand Deskhttps://bholuchand.com/
"राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा जगत, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखना, एवं पाठकों को ताजगी और सटीकता के साथ सूचना प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य है।"
रिलेटेड आर्टिकल
- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!