Home » NIACL में प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 30 अगस्त तक करें आवेदन
NIACL

NIACL में प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 30 अगस्त तक करें आवेदन

by Desk 1

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने प्रशासनिक अधिकारी (Administrative Officer – AO) के 550 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NIACL की आधिकारिक वेबसाइट www.newindia.co.in

पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क:

सामान्य / EWS / OBC वर्ग: ₹850

SC / ST वर्ग: ₹100

शैक्षणिक योग्यता:

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। सभी स्ट्रीम के ग्रेजुएट्स आवेदन के पात्र हैं।

आयु सीमा:

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

अधिकतम आयु: 30 वर्ष
(आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।)

पद विवरण:

कुल पद: 550

पद नाम: प्रशासनिक अधिकारी (Administrative Officer – AO)

You may also like