Petrol-Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानें 1 अक्टूबर के ताजा रेट

Petrol-Diesel Prices
Share this
Petrol-Diesel Prices: 1 अक्टूबर 2025 को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें घोषित कर दी गई हैं। नवरात्र के अंतिम दिन महानवमी पर देश के कई शहरों में ईंधन की दरों में बदलाव देखा गया। सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट करती हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ता है। इसलिए ईंधन भरवाने से पहले अपने इलाके के दाम जान लेना जरूरी हो गया है।
शहरवार ईंधन की कीमतें (1 अक्टूबर 2025):
दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल ₹103.50 और डीजल ₹90.03 प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल ₹105.41 और डीजल ₹91.02 प्रति लीटर पर उपलब्ध है।
चेन्नई में पेट्रोल ₹100.80 और डीजल ₹92.39 प्रति लीटर मिल रहा है।
छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में ईंधन की दरें:
रायपुर में पेट्रोल ₹99.44 और डीजल ₹93.10 प्रति लीटर है।
बिलासपुर में पेट्रोल ₹100.12 और डीजल ₹93.85 प्रति लीटर है।
दुर्ग-भिलाई में पेट्रोल ₹103.10 और डीजल ₹95.70 प्रति लीटर है।
जगदलपुर में पेट्रोल ₹100.05 और डीजल ₹93.40 प्रति लीटर है।
अंबिकापुर में पेट्रोल ₹99.90 और डीजल ₹93.25 प्रति लीटर उपलब्ध है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण
पेट्रोल और डीजल की कीमतें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दामों पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा डॉलर की विनिमय दर, वैश्विक मांग और घरेलू टैक्स भी इन दामों को प्रभावित करते हैं। यही वजह है कि तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे नई कीमतें घोषित करती हैं, जो शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं।
अपने शहर के ईंधन रेट कैसे जानें?
अगर आप अपने शहर में रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमतें मोबाइल पर जानना चाहते हैं, तो SMS सेवा भी उपलब्ध है।
इंडियन ऑयल के ग्राहक “RSP” लिखकर 9224992249 पर मैसेज कर सकते हैं।
बीपीसीएल के ग्राहक 9223112222 पर “RSP” भेजकर ताजा रेट जान सकते हैं।
एचपीसीएल के ग्राहक 9222201122 पर “HP Price” लिखकर कीमतें प्राप्त कर सकते हैं।