angan-milan-seva-program-chhattisgarh-2026
Featurelatestछत्तीसगढ़रायपुरशिक्षा

कल से प्रदेशभर में शुरू होगा ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, माताओं को मिलेगी पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

by bholuchand news September 24, 2026
written by bholuchand news

रायपुर, 24 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक प्रदेशभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के समन्वय से होने वाले इन आयोजनों में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी माताओं, बच्चों और समुदाय को पोषण, स्वास्थ्य तथा महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रत्येक केंद्र में निर्धारित तिथि पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें माताओं और बच्चों की सहभागिता के साथ पोषण संबंधी गतिविधियां और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा।

पौष्टिक थाली का प्रदर्शन और स्वास्थ्य जांच

कार्यक्रम के दौरान ‘मेरी पौष्टिक थाली’ और पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और बच्चों के लिए खेल गतिविधियां आयोजित होंगी। सामुदायिक सहभागिता से ‘न्योता भोज’ का आयोजन भी किया जाएगा। पोषण वाटिका को प्रोत्साहित करने के लिए पौधरोपण किया जाएगा और ‘घर-घर मुनगा, हर घर मुनगा’ का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों के योगदान को सम्मानित करने की भी योजना है।

योजनाओं की हितग्राही महिलाएं साझा करेंगी अनुभव

महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही महिलाएं कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करेंगी। पात्र हितग्राहियों का पंजीयन भी किया जाएगा। महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग स्वयं और बच्चों के पोषण के लिए करने वाली माताओं को ‘पोषण शक्ति सम्मान’ प्रदान किया जाएगा।

पहले दिन चार क्षेत्रों में होंगे आयोजन

कार्यक्रम की शुरुआत 25 सितंबर को रायपुर शहरी क्षेत्र, बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर में होगी। इसके बाद निर्धारित जिलेवार तिथियों के अनुसार प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में आयोजन 6 अक्टूबर तक जारी रहेंगे। विभाग ने जिला कार्यक्रम अधिकारियों और जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों को कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी बनाया है। साथ ही जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को माताओं और समुदाय से जोड़ने, पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़े.ब्रिटेन के पर्यटकों को भा रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल, लमना में लिया गांव की संस्कृति का अनुभव
और अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहें भोलूचंद.कॉम
September 24, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestTumblrVKWhatsappEmail
Newer Posts
Older Posts
  • chhattisgarh-diwali-school-holidays-6-to-11-november-2026
    छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां अब 6 दिन की, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश
  • gurukul-mahila-mahavidyalaya-kalash-thali-decoration-competition-raipur
    गुरुकुल महिला महाविद्यालय में कलश एवं थाली सज्जा प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
  • iim-raipur-registration-department-case-study-workshop-2026
    IIM रायपुर में पंजीयन विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक नवाचारों को मिलेगी वैश्विक पहचान
  • chhattisgarh-sugarcane-price-425-per-quintal-farmers
    गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, अब किसानों को मिलेगा ₹425 प्रति क्विंटल
  • raipur-special-needs-parents-conference-jagruk-parents-association
    विशेष बच्चों के अभिभावकों की मुस्कान अनमोल, रायपुर में जागरूक पेरेंट्स एसोसिएशन ने आयोजित किया अभिभावक सम्मेलन

फॉलो करें

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Whatsapp

फ़िल्मी जगत

  • हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, 2 करोड़ की फिल्म ने पार किया ₹60 करोड़ का आंकड़ा; सीक्वल की भी तैयारी

  • Dhurandhar Collection: ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर राज, ₹831 करोड़ के साथ बनी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

  • Dharmendra passes away: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन, बेटे सनी देओल ने दी मुखाग्नि

  • धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज, डॉक्टरों की टीम निगरानी में

  • कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर आया नन्हा राजकुमार, फैंस ने दी बधाइयां

Categories

  • Feature
  • latest
  • Uncategorized
  • कृषि
  • कैरियर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब
  • ज्योतिष
  • तकनीक
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रायपुर
  • लाइफ़स्टाइल
  • लेख
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

About Us

Bholuchand.com आपका अपना डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। यहाँ आपको मिलती है हर वो खबर जो आपके लिए ज़रूरी है – चाहे वह स्थानीय मुद्दे हों, देश-दुनिया की ताज़ा हलचल हो या फिर शिक्षा, स्वास्थ्य और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। हमारी कोशिश है कि हम आपको सटीक, निष्पक्ष और आसान भाषा में खबरें दें ताकि आप हर घटना को अच्छी तरह समझ सकें।

Facebook Twitter Youtube Linkedin Instagram Whatsapp

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां अब 6 दिन की, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश

October 17, 2026

Recent Articles

Bank of India में 779 क्रेडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती
June 29, 2026
CGPSC SI Admit Card 2026 जारी
June 28, 2026
रानीदाह जलप्रपात: प्रकृति और इतिहास का अद्भुत संगम
June 28, 2026

Featured

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां अब 6 दिन की, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश
October 17, 2026
गुरुकुल महिला महाविद्यालय में कलश एवं थाली सज्जा प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
October 16, 2026
IIM रायपुर में पंजीयन विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक नवाचारों को मिलेगी वैश्विक पहचान
October 16, 2026

© 2025 Bholuchand.com | All rights reserved | A platform bringing you news from local roots to global headlines.

  • Home
  • About
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Terms & Conditions
Grand Launch of Bholu Chand

Bholuchand News | Latest News | Breaking News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • जॉब
  • कैरियर
  • खेल
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस

WhatsApp us