IPL मैच
Featurelatestछत्तीसगढ़

रायपुर IPL मैच में दर्शकों का फूटा गुस्सा : महंगा पानी, फेल नेटवर्क और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

by Bholuchand News May 12, 2026
written by Bholuchand News

शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए आरसीबी और मुंबई इंडियंस के मुकाबले के दौरान क्रिकेट प्रेमियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक ओर मैदान पर रोमांचक मुकाबला चल रहा था, वहीं दूसरी तरफ स्टेडियम के अंदर अव्यवस्था और सुविधाओं की कमी ने दर्शकों की नाराजगी बढ़ा दी। मैच देखने पहुंचे हजारों लोगों ने खाने-पीने की वस्तुओं की ऊंची कीमतों, नेटवर्क समस्या और सुरक्षा में लापरवाही को लेकर सवाल उठाए।

खाने-पीने की चीजों पर वसूले गए मनमाने दाम

दर्शकों का आरोप है कि स्टेडियम के अंदर वेंडर्स ने खाने और पानी के लिए मनमाने दाम वसूले। सामान्य तौर पर 50 रुपये में मिलने वाली पानी की बोतल 150 रुपये तक में बेची गई। वहीं कोल्ड ड्रिंक, चिप्स, सैंडविच, समोसा और पिज्जा जैसी चीजों के लिए भी लोगों से दोगुने और तीन गुने दाम लिए गए। कई दर्शकों ने इसका विरोध करते हुए वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर शेयर किए। वायरल वीडियो में लोग महंगी दरों को लेकर नाराजगी जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं।

अस्थाई मोबाइल टावर भी नहीं संभाल पाए भीड़

IPL  मैच के दौरान नेटवर्क व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई। आयोजकों ने दावा किया था कि दर्शकों की सुविधा के लिए अस्थाई मोबाइल टावर लगाए गए हैं, लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही नेटवर्क कमजोर पड़ गया। सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को हुई जो ई-टिकट के जरिए स्टेडियम पहुंचे थे। इंटरनेट नहीं चलने के कारण कई लोगों के मोबाइल में टिकट का क्यूआर कोड खुल ही नहीं पाया। इससे एंट्री गेट पर लंबी लाइनें लग गईं और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बिना टिकट लोगों की एंट्री से बढ़ी चिंता

IPL  मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में भी बड़ी चूक सामने आई। स्टेडियम में अवैध प्रवेश रोकने के लिए तार और लोहे की जालियां लगाई गई थीं, लेकिन कई लोग इन्हें पार कर अंदर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैच शुरू होने के कुछ समय बाद बड़ी संख्या में लोग जालियां फांदकर स्टेडियम में घुसने लगे। मौके पर पर्याप्त सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं होने के कारण हालात और बिगड़ गए।

हादसे में युवक घायल

अवैध तरीके से स्टेडियम में घुसने की कोशिश के दौरान एक युवक घायल भी हो गया। बताया गया कि जाली पार करते समय वह नीचे गिर पड़ा, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई। इसके बावजूद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नजर नहीं आए।

रेट लिस्ट नहीं होने पर दर्शकों ने जताई नाराजगी

दर्शकों का कहना है कि स्टेडियम के अंदर कहीं भी खाने-पीने की वस्तुओं की आधिकारिक रेट लिस्ट नहीं लगाई गई थी। इसी वजह से वेंडर्स अपनी मर्जी के मुताबिक दाम वसूलते रहे। ‘नो री-एंट्री’ नियम लागू होने के कारण लोग बाहर जाकर सामान भी नहीं खरीद सकते थे। ऐसे में दर्शकों को मजबूरी में महंगे दामों पर ही पानी और खाना खरीदना पड़ा।

 

May 12, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestTumblrVKWhatsappEmail
Newer Posts
Older Posts
  • Jio IPO Allotment
    Jio Platforms IPO Allotment Status: आज ऐसे चेक करें शेयरों का रिजल्ट, जानें रिफंड और लिस्टिंग की तारीख
  • भारी बारिश का अलर्ट
    छत्तीसगढ़ में 25 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को धान कटाई रोकने की सलाह
  • स्मृति ईरानी
    छत्तीसगढ़ दौरे पर स्मृति ईरानी: अभनपुर में सुनी ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ी, CM विष्णुदेव साय समेत कई नेता रहे मौजूद
  • ओपी चौधरी
    छत्तीसगढ़ टैक्स टेक समिट 2026: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की बार रूम की घोषणा, GST सुविधाओं पर हुआ मंथन
  • संतोष वर्मा
    नवा रायपुर में संतोष कुमार वर्मा का निर्विरोध निर्वाचन, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक की फिर मिली जिम्मेदारी

फॉलो करें

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Whatsapp

फ़िल्मी जगत

  • हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, 2 करोड़ की फिल्म ने पार किया ₹60 करोड़ का आंकड़ा; सीक्वल की भी तैयारी

  • Dhurandhar Collection: ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर राज, ₹831 करोड़ के साथ बनी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

  • Dharmendra passes away: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन, बेटे सनी देओल ने दी मुखाग्नि

  • धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज, डॉक्टरों की टीम निगरानी में

  • कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर आया नन्हा राजकुमार, फैंस ने दी बधाइयां

Categories

  • Feature
  • latest
  • Uncategorized
  • कृषि
  • कैरियर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब
  • ज्योतिष
  • तकनीक
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रायपुर
  • लाइफ़स्टाइल
  • लेख
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

About Us

Bholuchand.com आपका अपना डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। यहाँ आपको मिलती है हर वो खबर जो आपके लिए ज़रूरी है – चाहे वह स्थानीय मुद्दे हों, देश-दुनिया की ताज़ा हलचल हो या फिर शिक्षा, स्वास्थ्य और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। हमारी कोशिश है कि हम आपको सटीक, निष्पक्ष और आसान भाषा में खबरें दें ताकि आप हर घटना को अच्छी तरह समझ सकें।

Facebook Twitter Youtube Linkedin Instagram Whatsapp

Jio Platforms IPO Allotment Status: आज ऐसे चेक करें शेयरों का रिजल्ट, जानें रिफंड और लिस्टिंग की तारीख

October 26, 2026

Recent Articles

कैबिनेट बैठक के फैसले: शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को दूसरे विभागों में भी मिलेगी नौकरी, अब हर घर को मिलेगा सोलर सब्सिडी का लाभ
June 18, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार का एक और वादा होगा पूरा: मुख्यमंत्री साय 21 जून को करेंगे चरण पादुका योजना का शुभारंभ
June 18, 2025
बालको मेडिकल सेंटर ने विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदाताओं का किया सम्मान, दी “रक्त दो, आशा दो” संदेश के साथ अपील
June 17, 2025

Featured

Jio Platforms IPO Allotment Status: आज ऐसे चेक करें शेयरों का रिजल्ट, जानें रिफंड और लिस्टिंग की तारीख
October 26, 2026
छत्तीसगढ़ में 25 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को धान कटाई रोकने की सलाह
October 25, 2026
छत्तीसगढ़ दौरे पर स्मृति ईरानी: अभनपुर में सुनी ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ी, CM विष्णुदेव साय समेत कई नेता रहे मौजूद
October 25, 2026

© 2025 Bholuchand.com | All rights reserved | A platform bringing you news from local roots to global headlines.

  • Home
  • About
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Terms & Conditions
Grand Launch of Bholu Chand

Bholuchand News | Latest News | Breaking News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • जॉब
  • कैरियर
  • खेल
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस

WhatsApp us