Saturday, June 14, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
Homeछत्तीसगढ़24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस: मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय बालिका दिवस...

24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस: मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई

रायपुर: 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए सभी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने और उनके साथ होने वाले भेदभाव के प्रति लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।

‘छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सम्मान की परंपरा’:

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बालिकाएं देश-प्रदेश, समाज और परिवार की शान, मान और अभिमान होती हैं। उन्हें सशक्त बनाने के लिए सुरक्षित और सहज माहौल देने की जरूरत है। इसके लिए समाज को अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सम्मान की परंपरा रही है।

‘बेटियां खूब पढ़ें, निडर होकर आगे बढ़ें’:

इसी कारण प्रदेश की प्रगति में छत्तीसगढ़ की बेटियां अप्रतिम योगदान दे रही हैं। यह बहन बेटियों और माताओं के लिए बेहतर वातावरण से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि बेटियां खूब पढ़ें, निडर होकर आगे बढ़ें, अपने सपनों को साकार करें और घर परिवार के साथ देश-प्रदेश की उन्नति में भी सहभागी बने, इसके लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित है।

Bholuchand Desk
Bholuchand Deskhttps://bholuchand.com/
"राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा जगत, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखना, एवं पाठकों को ताजगी और सटीकता के साथ सूचना प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य है।"
रिलेटेड आर्टिकल
- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!