Saturday, June 14, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : विधिवत मंत्रोच्चार के साथ परिणय सूत्र में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : विधिवत मंत्रोच्चार के साथ परिणय सूत्र में बंधे 120 जोड़े

सक्ती के नंदेली भाठा मैदान में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 120 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे l सक्ती जिले में एकीकृत बाल विकास परियोजना डभरा, जैजैपुर, मालखरौदा और सक्ती के प्रति परियोजना अंतर्गत 30-30 जोडो का लक्ष्य के अनुसार सामूहिक विवाह कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न किया गया।

सक्ती जिले के नंदेली भाठा मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा कमलेश जांगड़े द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्जवलित और पुष्पमाला अर्पित कर किया गया l

नवविवाहित जोड़ों को 36 हजार रूपए का चेक दिया गया:

इस अवसर पर विवाहित जोड़ों को सांसद जांगड़े की उपस्थिति में बाजे गाजे के साथ बारात प्रस्थान, विधिवत मंत्रोच्चार के साथ वर-वधु के 7 फेरे, कन्यादान, सिंदूर बंदन, वरमाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया l साथ ही सांसद द्वारा योजना अंतर्गत नवविवाहित जोड़ों को 36 हजार रूपए प्रति जोड़े के मान से सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया गया ।

Bholuchand Desk
Bholuchand Deskhttps://bholuchand.com/
"राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा जगत, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखना, एवं पाठकों को ताजगी और सटीकता के साथ सूचना प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य है।"
रिलेटेड आर्टिकल
- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!