Sunday, June 22, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
Homeछत्तीसगढ़महिलाओं का हुआ सम्मान: श्रीमती चंपा देवी इंदिरा देवी जैन चेरिटेबल ट्रस्ट...

महिलाओं का हुआ सम्मान: श्रीमती चंपा देवी इंदिरा देवी जैन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम का भव्य आयोजन

रायपुर। श्रीमती चंपा देवी इंदिरा देवी जैन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा छत्तीसगढ़ क्लब, सिविल लाइन (मुख्यमंत्री निवास के समीप) में मदर्स डे के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में उन माताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने बच्चों को उत्तम शिक्षा एवं संस्कार प्रदान किए, साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. वर्णिका शर्मा, राज्य अध्यक्ष, बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती भावना गिरीश तिवारी (समाजसेवी), श्री कमलेश जैन (मैनेजिंग ट्रस्टी), श्री सुदीप जैन (पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन), कविता कुम्भज (रायपुर पुलिस संगीत ग्रुप), श्री करुण सरोज, श्री धीरज मरकाम, श्री कमल देवांगन (छत्तीसगढ़ डिफेंस अकादमी), रुपेन्द्र साहू, श्री दीपक झा, डी.पी. गोस्वामी (सैनिक मिलिट्री रिम्स), एवं सुश्री अनिकेता भारद्वाज उपस्थित रहे।

सम्मानित महिलाएं:

  • श्रीमती सोनम श्रीवास्तव – पूर्व मिसेज इंडिया (शिक्षा क्षेत्र)

  • श्रीमती सोनम सिंह राठौड़ – पूर्व मिसेज इंडिया आइकन (महिला सशक्तिकरण)

  • डॉ. विपुल चौधरी – मिसेज इंडिया एलिगेंट 2024 (अनुसंधान)

  • श्रीमती नम्रता गुगलानी – शो टॉपर डिजाइनर फोरम 2024 (महिला उद्यमिता)

  • श्रीमती रेणु नंदी – पत्रकारिता

  • श्रीमती कल्याणी तिवारी – साहित्य

  • डॉ. रात्रि लहरी – पर्यावरण संरक्षण

  • कुमारी पुष्पा यादव – खेल

  • डॉ. आंचल अग्रवाल – चिकित्सा

  • श्रीमती मोनिका वर्मा एवं श्रीमती चंपा निषाद – कला एवं संस्कृति

  • आदिश्वर दिगंबर महिला मंडल – समाज सेवा

विशेष सम्मान प्राप्त माताएं:

  • श्रीमती सपना साहू

  • श्रीमती अनिता निषाद – पुत्र दुष्यंत निषाद (अग्निवीर, इंडियन आर्मी)

  • श्रीमती सुमित्रा साहू – पुत्र हितेश साहू (अग्निवीर, बीकानेर टेक्निकल स्टाफ)

  • श्रीमती सुमन पांडे – पुत्री प्रियांशी पांडे (सेलर, कोच्चि पोस्टिंग, केरल)

कार्यक्रम की शुरुआत पारस ग्रुप ऑफ एजुकेशन की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सुंदर स्वागत नृत्य से हुई। मंच संचालन डॉ. हर्षिता शुक्ला ने किया, जिनके उत्कृष्ट संचालन के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन मैनेजिंग ट्रस्टी श्री कमलेश जैन के आभार प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम प्रभारी पीयूष जैन के नेतृत्व में इसे सफल बनाया गया, जिसमें सुश्री गीतांजलि पंकज का विशेष सहयोग रहा। सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Bholuchand Desk
Bholuchand Deskhttps://bholuchand.com/
"राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा जगत, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखना, एवं पाठकों को ताजगी और सटीकता के साथ सूचना प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य है।"
रिलेटेड आर्टिकल
- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!