Friday, April 25, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
Homeछत्तीसगढ़Mata Karma Jayanti: भक्त कर्मा माता जयंती समारोह में 'उन्नत कृषि' पर...

Mata Karma Jayanti: भक्त कर्मा माता जयंती समारोह में ‘उन्नत कृषि’ पर हुआ विशेष कार्यक्रम, उपमुख्यमंत्री हुए शामिल

रायपुर: Mata Karma Jayanti: तेली इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा वृन्दावन हाल, सिविल लाइन्स, रायपुर में भक्त कर्मा माता जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का विशेष थीम “उन्नत कृषि” रखा गया था, जिसमें राज्य भर से बड़ी संख्या में कृषक वर्ग ने भाग लिया।

Mata Karma Jayanti: समारोह की शुरुआत उपमुख्यमंत्री अरुण साव के द्वारा भगवान श्रीराम एवं कर्मा माता के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद अध्यक्ष इंजी रामनाथ ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री महोदय ने इस पहल की सराहना की और कृषि सुधार पर अपने विचार व्यक्त किए।

Mata Karma Jayanti: कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रमुख कृषि वैज्ञानिकों, डॉ कृष्ण कुमार साहू, डॉ गजेन्द्र चन्द्राकर, डॉ आर.के. नायक और डॉ अभिनव साव ने उन्नत कृषि, भूमि का रख-रखाव, कृषि यंत्रों, उन्नत बीज, कीटनाशकों के दुष्प्रभाव और बचाव उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने कृषकों द्वारा पूछे गए सवालों का भी संतोषजनक उत्तर दिया।

इसके अतिरिक्त नारायण साहू ने कृषि कार्यों में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर अपने विचार प्रकट किए। इस आयोजन का सफल संचालन डॉ मृदु साहू ने किया, और कार्यक्रम के अंत में परमानन्द साहू ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Bholuchand Desk
Bholuchand Deskhttps://bholuchand.com/
"राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा जगत, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखना, एवं पाठकों को ताजगी और सटीकता के साथ सूचना प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य है।"
रिलेटेड आर्टिकल
- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!