Saturday, June 14, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
HomeदेशMahakumbh 2025: 26 फरवरी तक बंद रहेंगे महाकुंभ स्टेशन, वाहनों की एंट्री...

Mahakumbh 2025: 26 फरवरी तक बंद रहेंगे महाकुंभ स्टेशन, वाहनों की एंट्री पर रोक,VVIP पास भी रद्द

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में आज (सोमवार, 17 फरवरी) श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। भीड़ के दबाव के कारण संगम स्टेशन को 26 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। महाकुंभ में तैनात अधिकारियों की ड्यूटी 27 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने शहर और मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया है, और VVIP पास भी रद्द कर दिए गए हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को संगम से 10 किलोमीटर पहले बनाई गई पार्किंग में रोका जा रहा है। श्रद्धालुओं को पार्किंग और स्टेशन से 12 किलोमीटर तक पैदल चलने की मजबूरी हो रही है।

53 करोड़ श्रद्धालु ने कुंभ के दौरान संगम में लगाई डुबकी :

Mahakumbh 2025: महाकुंभ का शुभारंभ 13 जनवरी को हुआ था और सोमवार को इसका 36वां दिन है। दोपहर 2 बजे तक 92.50 लाख श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। अब तक कुल 53 करोड़ श्रद्धालु ने कुंभ के दौरान संगम में डुबकी लगाई है। 17 फरवरी को भी कुंभ मेला में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। प्रयागराज से गुजरने वाली 19 ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। अभिनेत्री कंगना रनोट आज संगम में डुबकी लगाएंगी, वहीं गुजरात, महाराष्ट्र, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी संगम में स्नान करेंगे। प्रयागराज शहर में वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध है, केवल प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के वाहनों को अनुमति है। सभी प्रकार के VVIP पास भी रद्द कर दिए गए हैं।

केवल सात लोग ही नाव में बैठ सकेंगे :

Mahakumbh 2025: VIP घाट और संगम तट पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कुछ सुरक्षा नियम लागू किए हैं। अब VIP के साथ केवल सात लोग ही नाव में बैठ सकते हैं। अगर लोग इससे अधिक होंगे, तो पुलिस प्रशासन नाव उपलब्ध नहीं कराएगा। दरअसल, वीआईपी अक्सर 20 से 40 लोगों के साथ आते हैं, जिससे समस्याएं उत्पन्न होती हैं। संगम तट पर स्नान में ज्यादा समय लगने के कारण अन्य वीआईपी को समय पर नाव नहीं मिल पाती। इस समस्या से निपटने के लिए, वीआईपी और उनके साथ आए लोगों के लिए संगम में स्नान का समय 10 मिनट निर्धारित किया गया है।

Bholuchand Desk
Bholuchand Deskhttps://bholuchand.com/
"राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा जगत, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखना, एवं पाठकों को ताजगी और सटीकता के साथ सूचना प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य है।"
रिलेटेड आर्टिकल
- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!