Friday, April 25, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
Homeछत्तीसगढ़Krida Protsahan Yojana: खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर:अब अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए...

Krida Protsahan Yojana: खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर:अब अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए मिलेंगे 3 लाख…राज्य शासन ने किया प्रावधान

रायपुर। Krida Protsahan Yojana: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य सरकार अब खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए तीन लाख रुपये तक की आर्थिक मदद देगी। कई बार खिलाड़ी पैसों की कमी के कारण इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले पाते थे। इस मदद से उन्हें अपनी यात्रा और तैयारी के लिए फंड मिलेगा। यह योजना क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत लागू की जाएगी।

Krida Protsahan Yojana: इसमें ओलंपिक, विश्व कप, एशियाड और राष्ट्रमंडलीय खेल शामिल होंगे। खिलाड़ियों को इस मदद के लिए चयन पत्र और यात्रा टिकट जैसी जानकारी देनी होगी। इसके आधार पर मदद का मूल्य तय किया जाएगा। इसके बाद, मंत्री की सिफारिश और कलेक्टर की मंजूरी से यह मदद दी जाएगी।

खेल संचालक तनुजा सलाम ने बताया कि इस साल सरकार ने खेल योजना के लिए 50 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इसमें मुख्य रूप से छह बिंदु हैं:

गांव से लेकर जिला मुख्यालय में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना

खेल प्रतिभाओं की पहचान करना

मैदानों का उन्नयन कर खेल उपकरण प्रदान करना

पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना

खेल क्लबों को आर्थिक मदद देना

WhatsApp Image 2025 04 08 at 4.11.29 PM

Bholuchand Desk
Bholuchand Deskhttps://bholuchand.com/
"राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा जगत, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखना, एवं पाठकों को ताजगी और सटीकता के साथ सूचना प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य है।"
रिलेटेड आर्टिकल
- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!