JEE Mains: रायपुर। देश भर के IIT और NIT में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) परीक्षा का परिणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर घोषित कर दिया है। इस परिणाम में रायपुर के शौर्य अग्रवाल ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ राज्य में टॉप किया है।
JEE Mains में 12 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने लिया था हिस्सा :
JEE Mains: IIT में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली JEE मेन 2025 सत्र-1 परीक्षा के परिणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी कर दिए गए हैं। सत्र-1 की पेपर वन परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से 6 बजे तक थी। इस परीक्षा में 14 परीक्षार्थियों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है। जेईई मेन सत्र-1 परीक्षा इस साल जनवरी में आयोजित की गई थी, जिसमें 12 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। 10 फरवरी को उत्तर पुस्तिका भी जारी की गई थी।
read more: ‘India Got Latent’ के अश्लील कंटेंट पर एक्शन : डिलीट होंगे सभी एपिसोड? , 30 लोगों पर FIR दर्ज
JEE Mains में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी :
JEE Mains रिजल्ट में कुल 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। इनमें आयुष सिंघल (राजस्थान), कुशाग्र गुप्ता (कर्नाटक), दक्ष (दिल्ली-एनसीटी), हर्ष झा (दिल्ली-एनसीटी), रजित गुप्ता (राजस्थान), श्रेयस लोहिया (उत्तर प्रदेश), सक्षम जिंदल (राजस्थान), सौरव (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। इसके अलावा, विशाद जैन (महाराष्ट्र), अर्णव सिंह (राजस्थान), शिवेन विकास तोषनीवाल (गुजरात), साई मनोग्ना गुथिगु कोंडा (आंध्र प्रदेश), एस.एम. प्रकाश बेहरा (राजस्थान) और बानी ब्रता माजी (तेलंगाना) के नाम भी इसमें शामिल हैं।
read more: ‘AI Action Summit’: AI से चली जाएगी सबकी नौकरी? PM मोदी ने दिया जवाब…