Home » IND vs AUS 4th T20 Match: टीम इंडिया की धमाकेदार जीत: ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया, सीरीज में 2-1 से बढ़त

IND vs AUS 4th T20 Match: टीम इंडिया की धमाकेदार जीत: ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया, सीरीज में 2-1 से बढ़त

by Desk 1

IND vs AUS 4th T20 Match: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 मुकाबले में 48 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और यह साफ कर दिया कि टीम अब सीरीज हारने की स्थिति में नहीं है।

भारत की पारी – 167 रन का मजबूत स्कोर

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 167 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 18.2 ओवर में 119 रन पर ढेर हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने शुरू से ही कंगारू टीम पर दबाव बनाए रखा और किसी को भी जमने नहीं दिया।

सुंदर का जलवा, गेंदबाजी में छाया भारतीय अटैक

वाशिंगटन सुंदर इस मैच के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 रन देकर 3 विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया की रीढ़ तोड़ दी। उनके अलावा अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लेकर जीत सुनिश्चित कर दी।

अब ब्रिसबेन में होगी निर्णायक भिड़ंत

भारत अब 2-1 की बढ़त के साथ सीरीज जीत के बेहद करीब है। आखिरी मुकाबला 8 नवंबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा। अगर ऑस्ट्रेलिया यह मैच जीत भी लेता है तो सीरीज 2-2 से बराबर रहेगी, लेकिन भारत हार नहीं सकता। पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था।

 

You may also like