Sunday, June 15, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में नारी शक्ति का सम्मान: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने...

रायपुर में नारी शक्ति का सम्मान: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाएं हुईं सम्मानित

रायपुर: राजधानी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ क्लब में सोमवार को ‘श्रीमती चंपादेवी इंदिरा देवी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट’ द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह आयोजन नारी सशक्तिकरण को समर्पित था, जिसमें शिक्षा, खेल, पर्यावरण, कला, साहित्य और समाजसेवा जैसे क्षेत्रों में कार्य कर रही प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मान प्राप्त हुआ।

इस सम्मान समारोह में जिन महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, उनमें शामिल हैं:

खेल: अनीता अवस्थी, सोनिया पाठक कुमारी, सौम्या रिजवी

कला एवं संस्कृति: अर्पिता बेडेकर

पर्यावरण: कुमारी कविता कुंभज

गौ सेवा: यशोमति साहू

शिक्षा: समिधा देशपांडे पाटिल, हर्षा साहू, कुमारी अनिकेता भारद्वाज

महिला सशक्तिकरण: पुष्पांजलि पंकज, छाया सिंह राजपूत

साहित्य: सुषमा प्रेम पटेल

जनप्रतिनिधि: अंजली जितेंद्र गोलछा (पार्षद वार्ड 59), कृतिका जैन (पार्षद वार्ड 28)

सामाजिक संगठन: आदिनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल, मालवी रोड रायपुर

डॉ. अनामिका सिंह सहित कई गणमान्य रहे मौजूद :

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनामिका सिंह (अध्यक्ष, सामान्य प्रशासन विधि विधायी, नगर निगम रायपुर) उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि थीं डॉ. रुना शर्मा (कसमेटोलॉजिस्ट व अभिनेत्री)। कार्यक्रम में ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी कमलेश जैन, समाजसेवी संदीप जैन और पीयूष जैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे, साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर टिकरापारा की शिक्षिकाएं विशेष रूप से उपस्थित थी।

प्रतीक चिह्न देकर किया गया सम्मानित:

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मंच संचालन डॉ. हर्षिता शुक्ला ने किया, जिन्हें उनके उत्कृष्ट संचालन के लिए विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया। समारोह के अंत में सभी अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन कमलेश जैन द्वारा किया गया। यह आयोजन नारी सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की भूमिका को सराहने की दिशा में एक प्रेरक कदम रहा।

Bholuchand Desk
Bholuchand Deskhttps://bholuchand.com/
"राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा जगत, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखना, एवं पाठकों को ताजगी और सटीकता के साथ सूचना प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य है।"
रिलेटेड आर्टिकल
- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!