Home » होमगार्ड भर्ती 2025: 737 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

होमगार्ड भर्ती 2025: 737 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

by Desk 1

झारखंड सरकार ने युवाओं के लिए एक शानदार अवसर दिया है। गृह रक्षा वाहिनी (Home Guard Department) की ओर से दुमका जिले में कुल 737 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती में ग्रामीण और शहरी दोनों प्रकार के गृह रक्षकों की नियुक्ति होगी। आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर 2025 से शुरू होकर 21 दिसंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कुल पदों का विवरण

कुल पद: 737

ग्रामीण गृह रक्षक: 667 पद

शहरी गृह रक्षक: 70 पद

चयनित उम्मीदवारों की तैनाती दुमका जिले के विभिन्न प्रखंडों में की जाएगी, जिनमें दुमका मुफस्सिल, शिकारीपाड़ा, काठीकुंड, गोपीकान्दर, रानेश्वर, मसलिया, जामा, जरमुण्डी, सरैयाहाट और रामगढ़ शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता

ग्रामीण गृह रक्षक: न्यूनतम 7वीं पास

शहरी गृह रक्षक: न्यूनतम 10वीं पास

अधिक शिक्षित उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में वरीयता दी जाएगी।

आयु सीमा (1 जनवरी 2025 के अनुसार)

न्यूनतम आयु: 19 वर्ष

अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में चयन तीन चरणों के माध्यम से किया जाएगा —

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

हिन्दी लेखन परीक्षा

तकनीकी दक्षता परीक्षा (केवल शहरी गृह रक्षक पदों के लिए)

हिन्दी लेखन परीक्षा

ग्रामीण उम्मीदवारों के लिए 7वीं स्तर की परीक्षा

शहरी उम्मीदवारों के लिए 10वीं स्तर की परीक्षा

कुल अंक: 100 | न्यूनतम अंक: 30

तकनीकी दक्षता परीक्षा (केवल शहरी गृह रक्षक के लिए)

कुल अंक: 100 | न्यूनतम अंक: 30

अंतिम चयन मेरिट सूची, मेडिकल टेस्ट और चरित्र सत्यापन के बाद किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण देकर नियुक्ति दी जाएगी।

आवेदन कैसे करें

आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएं।

“Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।

नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।

आवेदन फॉर्म ध्यानपूर्वक भरें।

मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।

सबमिट करने से पहले सभी जानकारी की जांच करें।

आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

 

You may also like