Saturday, June 14, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
Homeछत्तीसगढ़'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024' से सम्मानित छग की बिटिया हेमबती नाग...

‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024’ से सम्मानित छग की बिटिया हेमबती नाग ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग ने सौजन्य मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की बिटिया हेमबती को उनकी उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024” से सम्मानित किया गया है।

ओलंपिक में मेडल जीतकर लाना हेमबती का सपना:

हेमबती नाग ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी और कहा कि देश के लिए ओलंपिक में मेडल जीतकर लाना उसका सपना है। यह सुन कर मुख्यमंत्री ने हेमबती को शाबाशी दी और इस सपने को पाने के लिए लगातार मेहनत करने की समझाईश दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Bholuchand Desk
Bholuchand Deskhttps://bholuchand.com/
"राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा जगत, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखना, एवं पाठकों को ताजगी और सटीकता के साथ सूचना प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य है।"
रिलेटेड आर्टिकल
- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!