Saturday, June 14, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
Homeछत्तीसगढ़राष्ट्रपति मुर्मु को राज्यपाल डेका ने स्मृति चिन्ह किया भेंट, राजभवन परिवार...

राष्ट्रपति मुर्मु को राज्यपाल डेका ने स्मृति चिन्ह किया भेंट, राजभवन परिवार के साथ कराई सामूहिक फोटोग्राफी

रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ के प्रवास के अंतिम दिन राजभवन में उन्हें ससम्मान बिदाई दी गई। राष्ट्रपति मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका द्वारा छत्तीसगढ़ की पहचान, बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिन्ह और विश्व प्रसिद्ध कोसा की साड़ी भेंट की गई। राष्ट्रपति मुर्मु ने भी राष्ट्रपति भवन की काष्ठ से निर्मित प्रतिकृति उन्हें भेंट की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी।

WhatsApp Image 2024 10 26 at 4.32.33 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजभवन में मिले आतिथ्य की सराहना की और उसके लिए राज्यपाल रमेन डेका और प्रथम महिला रानी डेका काकोटी को धन्यवाद दिया। राजभवन परिवार के आग्रह पर राष्ट्रपति मुर्मु एवं राज्यपाल डेका के साथ राजभवन परिवार की सामूहिक फोटोग्राफी भी कराई गई।

Bholuchand Desk
Bholuchand Deskhttps://bholuchand.com/
"राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा जगत, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखना, एवं पाठकों को ताजगी और सटीकता के साथ सूचना प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य है।"
रिलेटेड आर्टिकल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!