सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB) ने विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (सिविल) और ग्रेड-II/असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 900 से अधिक पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 25 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
कौन-कौन से पद, क्या योग्यता
लीगल असिस्टेंट पद के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही कम से कम 3 वर्ष की वकालत का अनुभव या 1 वर्ष का सरकारी विधिक कार्य अनुभव जरूरी है।
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री मांगी गई है।
जूनियर इंजीनियर (सिविल) पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या 3 वर्षीय डिप्लोमा के साथ 2 वर्ष का कार्य अनुभव आवश्यक रखा गया है।
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होना जरूरी है।
पदों की संख्या
इस भर्ती में लीगल असिस्टेंट के 10 पद, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 33 पद, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 281 पद और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 587 पद शामिल हैं। कुल मिलाकर यह भर्ती अभियान 900 से ज्यादा पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
चयन कैसे होगा
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर आगे की प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।
सैलरी कितनी मिलेगी
DSSSB के इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक वेतन मिलेगा।
लीगल असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर पदों के लिए ₹35,400 से शुरू होकर ₹1,12,400/₹1,42,400 प्रतिमाह तक वेतन निर्धारित है, जबकि असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पदों पर ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रतिमाह तक सैलरी मिलेगी।
2457

